NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'प्यार का पंचनामा' की अभिनेत्री सोनाली सहगल बनीं मां, दिया बेटी को जन्म
    अगली खबर
    'प्यार का पंचनामा' की अभिनेत्री सोनाली सहगल बनीं मां, दिया बेटी को जन्म
    सोनाली सहगल बनीं मां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonnalliseygall)

    'प्यार का पंचनामा' की अभिनेत्री सोनाली सहगल बनीं मां, दिया बेटी को जन्म

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Nov 28, 2024
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली सहगल मां बन गई हैं। उन्होंने अपनी संतान के रूप में एक बेटी को जन्म दिया है।

    सोनाली ने बीते 27 नवंबर को मुंबई के एक निजी अस्पताल में पति आशीष सजनानी के साथ अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया है।

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली और बच्ची दोनों ही स्वस्थ हैं।

    गौरतलब है कि सोनाली ने अगस्त, 2024 में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

    बयान

    बेहद खुश हैं सोनाली और आशीष

    सोनाली और आशीष के प्रवक्ता ने कहा, "सोनाली और अशेष अपनी नन्ही सी बच्ची के आगमन से बेहद खुश हैं। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और ठीक हैं। यह उनके जीवन का सबसे खास दिन है और वे उन सभी प्यार के लिए आभार से भरे हुए हैं, जो उन्हें मिले हैं।"

    बता दें कि सोनाली ने 7 जून, 2023 को आशीष से शादी रचाई थी। दोनों शादी के 1 साल बाद माता-पिता बन गए हैं।

    सोनाली

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सोनाली 

    काम के मोर्चे पर बात करें तो सोनाली ने साल 2011 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

    सोनाली अब तक 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'प्यार का पंचनामा 2', 'JNU: जहांगीर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय' और 'वेडिंग पुलाव' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जो तेरा है वो मेरा है' में देखा गया था। यह फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बेटे अभिषेक बच्चन की अदाकारी से खुश हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- तुम मेरे उत्तराधिकारी हो अभिषेक बच्चन
    अभिषेक बच्चन की पिछली 5 फिल्मो का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? अभिषेक बच्चन
    शहनाज गिल ने किया अपनी नई पंजाबी फिल्म का ऐलान, शुरू की शूटिंग  शहनाज गिल
    'आई वॉन्ट टू टॉक' रिव्यू: अभिषेक की अदाकारी के मुरीद हुए लोग, जानिए क्या बोली जनता  अभिषेक बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025