सोनम कपूर ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- 16 महीने लग गए खुद को वापस पाने में
क्या है खबर?
अभिनेत्री सोनम कपूर को पिछली बार फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म OTT पर आई थी और सोनम के काम की तारीफ हुई थी।
वह काफी समय से सेट से दूर हैं। दरअसल, जब से सोनम मां बनी हैं, वह ब्रेक पर हैं। 'ब्लाइंड' का काम भी उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से पहले ही निपटा लिया था।
सोनम ने हाल ही में बताया कि मां बनने के बाद उनके लिए पहले वाले अवतार में लौटना आसान नहीं रहा।
दिल की बात
"मुझे अपने जैसा महसूस करने में 16 महीने लग गए"
सोनम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मां बनने के बाद आए अपने शरीर में हुए बदलावों पर बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा, 'वायु (सोनम का बेटा) के जन्म के बाद मेरे लिए वापस अपने शरीर को पाना बिल्कुल आसान नहीं रहा है।'
उन्होंने लिखा, 'मुझे फिर से अपने जैसा महसूस करने में 16 महीने लग गए। डिलिवरी के बाद बिना डाइट और तोड़ देने वाले व्यायाम के बिना खुद को फिट बनाया।'
पोस्ट
महिला हाेना एक कमाल की बात है- सोनम
सोनम ने आगे लिखा, 'धीरे-धीरे बिना किसी डाइट और थका देने वालs वर्कआउट के बस लगातार खुद और बच्चे की देखभाल से मैं अब भी वहां तक पहुंच नहीं पाई हूं, लेकिन लगभग वहीं हूं, जहां मैं होना चाहती हूं। मैं अब भी अपने शरीर के लिए बहुत आभारी हूं और ये कितना अविश्वसनीय है। महिला होना एक कमाल की बात है।'
सोनम के इस पोस्ट पर उनके पिता अनिल कपूर ने दी भी प्रतिक्रिया दी है।
पोस्ट
सोनम का बेबाक अंदाज आया पसंद
सोनम के इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, 'किसी ऐसे व्यक्ति के लिए, जिसने हमेशा आपको एक फैन की तरह फॉलो किया है, आपका इस तरह के मुद्दों पर बात करना उस पर गहरा असर डालता है। आप हमेशा बताती हैं कि अंत में हम इंसान ही हैं। ऐसी दुनिया में, जहां सोशल मीडिया बहुत आसानी से किसी को भी झूठी चीजों पर यकीन करने के लिए बेवकूफ बनाया जा सकता है, आपने इसे हमेशा वास्तविक बनाए रखा है।'
जानकारीे
2022 में मां बनी थीं सोनम
सोनम ने बीते दिनों अपने पति आनंद आहूजा को लेकर सोशल मीडिया पर एक खुलासा किया था।
उन्होंने लिखा था, 'मेरे पति बीते साल बहुत बीमार पड़ गए थे। डॉक्टर यह पता नहीं लगा पा रहे थे कि उन्हें आखिर हुआ क्या है। हालांकि, बाद में बीमारी का पता चला और वह ठीक हो गए। 3 महीने नर्क की तरह थे।'
बता दें कि 2018 में सोनम ने आनंद से शादी की थी और 2022 में वह मां बनी थीं।
जानकारी
'बैटल ऑफ बिट्टोरा' से सेट पर वापसी करेंगी सोनम
सोनम जल्द ही फिल्म के सेट पर वापसी करने वाली हैं। 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' के जरिए वह फिर कैमरे के सामने आने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 2010 में आई अनुजा चौहान की इसी नाम से आई किताब पर आधारित है।