NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनम कपूर ने की पुष्टि, अगले साल इस फिल्म से शुरू करेंगी काम
    अगली खबर
    सोनम कपूर ने की पुष्टि, अगले साल इस फिल्म से शुरू करेंगी काम
    फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं सोनम कपूर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonamkapoor)

    सोनम कपूर ने की पुष्टि, अगले साल इस फिल्म से शुरू करेंगी काम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 29, 2023
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    सोनम कपूर ने मां बनने के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और वह लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। पिछली बार सिनेमाघरों में उनकी फिल्म 2019 में 'द जोया फैक्टर' रिलीज हुई थी।

    सोनम की वापसी को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं। अब उन्होंने खुद पुष्टि की है कि वह अगले साल से फिल्मों में काम शुरू कर रही हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में भी जानकारी दी है।

    खबर

    'बैटल ऑफ बिट्टोरा' से शुरू करेंगी काम

    सोनम अगले साल फिल्म सेट पर वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं आखिरकार अगले साल 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' में काम करने जा रही हूं।"

    यह फिल्म 2010 में आई अनुजा चौहान की इसी नाम से आई किताब पर आधारित है। यह एक एनिमेशन विशेषज्ञ की कहानी है, जो बिट्टोरा नाम की जगह में एक पूर्व शाही परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ती है।

    इस फिल्म का निर्माण सोनम के पिता अनिल कपूर करने वाले हैं।

    किरदार 

    अपने करिदार पर यह बोलीं सोनम

    सोनम ने अपने किरदार के बारे में कहा, "यह एक प्यारा किरदार है, लेकिन मुझे लगता है कि बहुत सारी लड़कियां यह किताब पढ़ चुकी होंगी। शायद हमारी पीढ़ी इस किताब के बारे में जानती है, लेकिन नई पीढ़ी इससे परिचित नहीं है। हमें इसका फायदा मिल सकता है।"

    फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। फिल्म के लिए मुख्य अभिनेता की तलाश चल रही है। अभी निर्देशक की कुर्सी भी खाली है।

    ब्लाइंड

    OTT पर आई थी पिछली फिल्म 'ब्लाइंड'

    2022 में बेटे के जन्म के बाद सोनम ने काम से ब्रेक ले लिया था। इस साल जुलाई में उनकी फिल्म 'ब्लाइंड' जियो सिनेमा पर आई थी। हालांकि, इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

    एक बातचीत में सोनम ने कहा था कि वह जल्द वापसी करेंगी। उन्होंने 2 प्रोजेक्ट भी साइन किए हैं। सोनम ने बताया था कि उनकी योजना है कि फिलहाल वह साल में सिर्फ 2 प्रोजेक्ट ही करेंगी।

    फिल्में

    इन फिल्मों से सोनम ने कमाई शोहरत

    सोनम की आखिरी हिट फिल्म 'संजू' थी। इसमें उनका किरदार बड़ा नहीं था। इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'जोया फैक्टर' बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। 33 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 6 करोड़ रुपये कमाए थे।

    वह 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'वीरे दी वेडिंग', 'पैडमैन', 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    उनकी 'दिल्ली 6', 'रांझणा', 'नीरजा' जैसी फिल्मों को खूब पसंद किया गया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सोनम ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह रणबीर कपूर की भी पहली फिल्म थी। इससे पहले वह भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुकी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनम कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    सोनम कपूर

    फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर ने ली थी केवल 11 रुपये फीस फरहान अख़्तर
    बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहीं अनिल कपूर की बेटी रिया बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सोनम कपूर के होने की खबर अफवाह- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका के बाद अब फैंस को बॉलीवुड के इन सितारों से गुड न्यूज का इंतजार बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय 'मिशन रानीगंज' से पहले इन सच्ची कहानियों को पर्दे पर लाए, OTT पर हैं मौजूद  अक्षय कुमार
    'रॉकी और रानी...': करण के परिवार के एक सदस्य से प्रेरित थी धर्मेंद्र-शबाना की प्रेम कहानी करण जौहर
    सलमान खान से प्रियंका चोपड़ा तक, किराए से लाखों-करोड़ों रुपये कमा लेते हैं ये सितारे अमिताभ बच्चन
    देव आनंद के इन राेचक किस्सों के बगैर अधूरा है हिंदी सिनेमा का इतिहास देव आनंद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025