
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।
उसके बाद 23 जून को शाम में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी।
अब सोनाक्षी ने जहीर से शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
बयान
यह बहुत मजेदार लगता है- सोनाक्षी
iDiva संग बातचीत में सोनाक्षी ने शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, "यह किसी का काम नहीं है। यह मेरी पसंद है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना चिंतित क्यों हैं। लोग मुझसे मेरे माता-पिता से ज्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। अब मैं इसकी आदी हो गई हूं। यह मुझे परेशान नहीं करता। लोग उत्सुक हैं। हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?"
सोनाक्षी और जहीर
सोनाक्षी और जहीर ने फिल्म 'डबल XL' में साथ काम किया
जहीर पेशे से एक अभिनेता हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर, 1988 को मुंबई में हुआ था और उनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतानसी है।
2014 में जहीर ने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में बतौर सह-निर्देशक काम किया था।
इसके बाद जहीर ने फिल्म 'नोटबुक' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।
सोनाक्षी और जहीर 2022 में आई फिल्म 'डबल XL' में साथ काम किया था।