NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर चाकू से हमला, लगे पांच टांके
    मनोरंजन

    सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर चाकू से हमला, लगे पांच टांके

    सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर चाकू से हमला, लगे पांच टांके
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 02, 2022, 01:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर चाकू से हमला, लगे पांच टांके
    सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर चाकू से हमला

    तंजानिया के डांसर और सोशल मीडिया स्टार किली पॉल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हिंदी गानों पर उनके डांस ने ना जाने कितनों को अपना दीवाना बनाया होगा। भारत में सेलिब्रिटीज से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके प्रशंसक हैं। अब किली के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, किली पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया है, जिससे वह घायल हो गए हैं।

    किली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी जानकारी

    किली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने अंगूठे में पट्टी और पैरों पर चोट के निशान के साथ एक स्ट्रेचर पर लेटे हुए दिखाई दिए थे। उनपर हमला कैसे हुआ, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। जिस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, वो अभी उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। इस वीडियो में उनकी हालत खराब दिख रही है।

    घायल होने के बाद किली को लगे पांच टांके

    चाकू से हमले के अलावा किली को लाठियों से भी पीटा गया। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में किली ने लिखा, 'पांच अज्ञात हमलावरों ने मुझ पर चाकू से हमला किया और लाठियों से पीटा।' उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें पांच टांके लगाए गए हैं। उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। किली ने बताया कि उन्होंने दो हमलावरों को पीटकर अपना बचाव किया। उन्होंने फैंस से खुद के लिए प्रार्थना करने की बात कही है।

    मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं किली की सराहना

    किली को उनकी बहन नीमा के साथ हिंदी फिल्मों के गानों पर नृत्य करने के लिए जाना जाता है। उन्हें इस साल फरवरी में तंजानिया के भारतीय उच्चायोग द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस अवॉर्ड के बारे में जानकारी दी थी। फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किली की जमकर तारीफ की थी। सोशल मीडिया पर किली के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

    'रातां लंबियां' पर प्रस्तुति के बाद किली को मिली शोहरत

    'रातां लंबियां' पर प्रस्तुति के बाद किली को मिली शोहरत

    किली पिछले साल उस समय लाइम लाइट में आए, जब उन्होंने 'शेरशाह' के गाने 'रातां लंबियां' पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी। उनका लिप-सिंक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी गानों पर वीडियो बनाए हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्मों के सॉन्ग और डायलॉग पर लिंप-सिंक वीडियो भी बनाते हैं। किली के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 36 लाख फॉलोअर्स मौजूद हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    किली की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें कई भारतीय सेलिब्रिटीज फॉलो करते हैं। इनमें आयुष्मान खुराना, गुल पनाग और ऋचा चड्ढा जैसे सितारों का नाम शामिल है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    सोशल मीडिया
    किली पॉल

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    इंस्टाग्राम

    ट्विटर क्रिएटर्स को देगी विज्ञापन से होने वाली कमाई का हिस्सा, एलन मस्क ने किया ऐलान   ट्विटर
    इंस्टाग्राम भी अपना सकती है ट्विटर की राह, ब्लू टिक के लिए लेगा चार्ज मेटा
    फेसबुक और इंस्टाग्राम से मेटा ने भारत में 3.4 करोड़ खराब कंटेंट को हटाया मेटा
    डोनाल्ड ट्रंप की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर होगी वापसी, अकाउंट्स बहाल करेगी मेटा डोनाल्ड ट्रंप

    सोशल मीडिया

    मध्य प्रदेश: भाजपा विधायक को पार्टी का झंडा दिखाकर रोका, फिर काला झंडा दिखाया; वीडियो वायरल मध्य प्रदेश
    गुजरात: हनुमान चालीसा सुनाने पर बच्चों को मुफ्त खाना परोस रहा यह रेस्टोरेंट गुजरात
    भाजपा की यात्रा में बच्चे ने सुनाई महात्मा गांधी के खिलाफ कविता, ताली बजाते रहे नेता मध्य प्रदेश
    ट्विटर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी हटाने के लिए मस्क ने लिया संकल्प, उठते रहे हैं सवाल ट्विटर

    किली पॉल

    'झलक दिखला जा' में दिखेंगे किली पॉल, श्रीति झा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री करण जौहर
    'बिग बॉस' में पहुंचे सोशल मीडिया स्टार किली पॉल, अक्षय के गाने पर घरवालों संग थिरके बिग बॉस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023