Page Loader
गायक उदित नारायण ने 'किस वीडियो' पर उड़ाया खुद का मजाक, जानिए ऐसा क्या कहा 
उदित नारायण ने 'किस वीडियो' पर उड़ाया खुद का मजाक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@uditnarayanmusic)

गायक उदित नारायण ने 'किस वीडियो' पर उड़ाया खुद का मजाक, जानिए ऐसा क्या कहा 

Mar 11, 2025
12:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने गायक उदित नारायण काफी समय से चर्चा में हैं। दरअसल, पिछले दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें उदित अपने लाइव शो में अपनी एक महिला प्रशंसक को होंठों पर किस करते नजर आए। अब गायक ने अपने 'किस वीडियो' पर खुद का मजाक उड़ाया है। दरअसल, बीते दिन उदित फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विवादित वीडियो पर मजेदार कटाक्ष किया।

बयान

2 साल पुराना है वीडियो

वीडियो में उदित को कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से कहते हुए देखा जा सकता है, "क्या शीर्षक रखा है? शीर्षक तो चेंज कर देना चाहिए आपको। पप्पी तो ठीक है... बहुत खूबसूरत शीर्षक है आपका 'पिंटू की पप्पी' और उदित की पप्पी तो नहीं है? ये भी एक इत्तेफाक है कि यह फिल्म अब रिलीज हो रही है।" इस दौरान उदित ने बताया कि उनका वह 'किस वीडियो' 2 साल पुराना ऑस्ट्रेलिया का है।

करियर

संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं उदित 

उदित के संगीत करियर की बात करें तो उन्होंने हिंदी से लेकर तेलुगू, कन्नड़, तमिल, बांग्ला, सिंधी, उड़िया, भोजपुरी, नेपाली, मलयालम और असमिया सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं। उदित को 'पहला नशा' (जो जीता वही सिकंदर), 'दिल तो पागल है' (दिल तो पागल है), 'कुछ कुछ होता है' (कुछ कुछ होता है), 'ऐ अजनबी' (दिल से) और 'तुमसे मिलना' (तेरे नाम) जैसे गानों के लिए जाना जाता है।