सिंगर नेहा भसीन बनीं 'बिग बॉस OTT' की पहली प्रतियोगी, देखिए प्रोमो
क्या है खबर?
पिछले कुछ समय से लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' का OTT वर्जन लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इससे कई प्रतियोगियों का नाम जुड़ चुका है, लेकिन किसी के भी नाम पर चैनल या निर्माताओं की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए अब चैनल ने पहले कंटेस्टेंट का ऐलान कर दिया है। जानी-मानी सिंगर नेहा भसीन शो की पहली फाइनल प्रतियोगी हैं।
आइए देखते हैं शो का प्रोमो।
घोषणा
वूट नेने दिखाई नेहा की झलक
'बिग बॉस OTT' के फाइनल प्रतियोगियों को लेकर चर्चा जोरों पर है। अब चैनल ने पहले फाइनल कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया है। वूट ने प्रतियोगी की आंखों की तस्वीर शेयर की।
अब प्रशंसकों के लिए अपनी पसंदीदा सिंगर को उनकी आंखों से पहचानना कौन सा मुश्किल काम है? शो की पहली फाइनल कंटेस्टेंट सिंगर नेहा भसीन हैं।
वूट ने फोटो साझा कर लिखा, 'इन आंखों के पीछे का चेहरा पता लगाना है तो जाइए वूट पर।'
पुष्टि
नेहा ने भी लगा दी अपनी मौजूदगी पर मुहर
प्रोमो की शुरुआत में नेहा गाना 'बाजरे दा सिट्टा' गाती हैं। वह कहती हैं, 'तैयार हो जाइए बिग बॉस के घर में मेरी आवाज सुनने के लिए। ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है, लेकिन किसी से डरती नहीं है।
इस बार 'बिग बॉस 15' एक अलग पैटर्न फॉलो कर रहा है। पहले यह OTT वूट पर स्ट्रीम होगा। इसे करण जौहर होस्ट करेंगे। छह हफ्ते पूरे के होने बाद टीवी पर 'बिग बॉस 15' का आगाज होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'बिग बॉस' का पोस्ट
Apne edgy andaaz se sabka dil jeetne aa rahi hai, #BiggBossOTT ki pehli contestant #NehaBhasin!😻
— Bigg Boss (@BiggBoss) July 31, 2021
Kya aap excited ho to watch her?
Bigg Boss OTT is coming on 8th Aug only on @justvoot.
Co-Powered by:@CoinDCX @swiggy_in#BBOtt #BBOttOnVoot @beingsalmankhan @vootselect @karanjohar pic.twitter.com/U9JpANzubI
ट्रेलर
हाल में जारी हुआ था शो का पहला ट्रेलर
पिछले कई सालों से 'बिग बॉस' का चेहरा रहे सलमान ने कुछ दिन पहले इस शो के डिजिटल वर्जन का पहला ट्रेलर लॉन्च किया था।
इसमें उन्होंने कहा था, "बिग बॉस का यह सीजन टेलीविजन से छह सप्ताह पहले OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। टीवी पर इसे मैं होस्ट करूंगा कलर्स चैनल पर।"
प्रोमो में सलमान खान, दर्शकों को चेतावनी देते दिख रहे हैं कि इस बार यह सीजन सबसे ज्यादा पागलपन और सनसनी से भरा होने वाला है।
जानकारी
जानिए कौन हैं नेहा भसीन
नेहा भसीन बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर हैं। उन्होंने 'जग घूमेया', 'धुनकी लागे', 'कुछ खास है', 'चाश्नी' जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।
वह इससे पहले 'झलक दिखला जा' में हिस्सा ले चुकी हैं। नेहा शो 'लव मी इंडिया' में जज रह चुकी हैं। उन्होंने म्यूजिक कंपोजर समीर उद्दीन से शादी की है।
नेहा अपनी बेबाक बयानबाजी और बोल्डनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं।