Page Loader
पंजाबी गायक हंसराज हंस पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी रेशम कौर नहीं रहीं
पंजाबी गायक हंसराज हंस पर टूटा दुखों का पहाड़

पंजाबी गायक हंसराज हंस पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी रेशम कौर नहीं रहीं

Apr 02, 2025
05:55 pm

क्या है खबर?

पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध सूफी गायक और भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का आज (2 अप्रैल) दोपहर निधन हो गया है। 60 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह पिछले कुछ समय से जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती थीं और उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थीं। रेशम के निधन से परिजनों और संगीत जगत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

निधन

दलेर मेंहदी की समधन थीं रेशम

रेशम बॉलीवुड के जाने-माने गायक दलेर मेंहदी की समधन थीं। दलेर की बेटी अजीत कौर की शादी रेशम के बेटे नवराज हंस से हुई थी। रेशम के निधन के बाद से परिवार में शोक की लहर है। हंसराज के घर में उनके रिश्तेदार दुख प्रकट करने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि आज से करीब 16 दिन यानी 18 अप्रैल, 2025 को हंसराज हंस और रेशम अपनी शादी की सालगिरह बनाने वाले थे।

ट्विटर पोस्ट

नम हुईं प्रशंसकों की आंखें