Page Loader
'सुखी': पहले ही दिन 'जवान' के तूफान में उड़ जाएगी फिल्म, इतना होगा कारोबार 
यहां जानिए 'सुखी' का पहले दिन का कारोबार

'सुखी': पहले ही दिन 'जवान' के तूफान में उड़ जाएगी फिल्म, इतना होगा कारोबार 

Sep 22, 2023
02:29 pm

क्या है खबर?

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सोनल जोशी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुखी' ने आज (22 सितंबर) सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा दिया है। इसमें शिल्पा शेट्टी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। उनकी अदाकारी को समीक्षकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म को दर्शकों की ओर से नकार दिया जाएगा। दरअसल, 'सुखी' की कमाई के पहले दिन के संभावित आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो बेहद निराशाजनक हैं।

बॉक्स ऑफिस 

महज 50 लाख रुपये कमा सकती है 'सुखी'

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'सुखी' टिकट खिड़की पर अपनी रिलीज के पहले दिन महज 50 लाख रुपये कमा सकती है। दावा किया जा रहा है 'सुखी' शाहरुख खान की 'जवान' के तूफान के सामने पहले ही दिन उड़ जाएगी। बता दें, 'सुखी' रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फिल्म तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्ज, फिल्मी जिला और अन्य टॉरेंट वेबसाइट पर उपलब्ध है। टिकट खिड़की पर 'सुखी' का सामना 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' से होगा।

सुखी

फिल्म में नजर आ रहे हैं ये कलाकार 

फिल्म 'सुखी' में शिल्पा के अलावा अमित साध, दिलनाज ईरानी, कुशा कपिला, पवलीन गुजराल, चैतन्य चौधरी और अमित साध जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'सुखी' भूषण कुमार द्वारा निर्मित है तो वहीं फिल्म की कहानी राधिका आनंद ने पॉलोमी दत्ता और रूपिंदर इंद्रजीत के साथ मिलकर लिखी है। 'सुखी' एक महिला सुखप्रीत कालरा की कहानी है, जो अपनी छोटी -छोटी खुशियों को नजरअंदाज करके अपने पति और बेटी की खुशियों का ध्यान देती है।