NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया मानहानि का आरोप
    मनोरंजन

    शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया मानहानि का आरोप

    शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया मानहानि का आरोप
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 10, 2022, 11:58 am 1 मिनट में पढ़ें
    शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया मानहानि का आरोप
    शर्लिन चोपड़ा ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ किया केस

    अभिनेत्री राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की लड़ाई कोर्ट की दहलीज तक जा पहुंची है। इन दोनों की जुबानी जंग ने खूब सुर्खियां बटोरी। हाल में राखी ने शर्लिन के खिलाफ केस किया था। अब शर्लिन ने राखी और उनके वकील के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। अंबोली पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। शर्लिन ने 3 नवंबर को इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।

    शर्लिन ने लगााया आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का आरोप

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि राखी और उनके वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्लिन का आपत्तिजनक वीडियो दिखाते हुए उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शर्लिन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और IT ऐक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि शर्लिन ने सोशल मीडिया पर भी राखी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली थी।

    क्यों शुरू हुआ राखी और शर्लिन में विवाद?

    राखी और शर्लिन में विवाद तब शुरू हुआ, जब शर्लिन ने निर्देशक साजिद खान की 'बिग बॉस 16' में एंट्री को लेकर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि #MeToo के आरोपी को शो में नहीं होना चाहिए। इसके बाद राखी ने उन पर निशाना साधा था। राखी ने साजिद का समर्थन करते हुए शर्लिन को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद दोनों में तकरार बढ़ी और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई तरह की बातें कहीं।

    राखी ने भी शर्लिन पर किया था मानहानि का केस

    राखी ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि शर्लिन ने उन्हें अपमानित किया। राखी ने उन पर मानहानि का केस किया था। राखी का कहना है कि शर्लिन के खिलाफ उनके पास एक नहीं बल्कि कई सबूत हैं। राखी ने बताया था कि शर्लिन साजिद के नाम पर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। राखी ने शर्लिन को पोर्न-स्टार कहते हुए उन पर कई आरोप लगाए थे।

    शर्लिन ने साजिद पर लगाए कई गंभीर

    शर्लिन ने साजिद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "साजिद ने अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकालकर मुझे इसे पकड़ने और फील करने के लिए कहा।"

    कई अभिनेत्रियां लगा चुकी हैं साजिद पर गंभीर आरोप

    मंदाना करीमी ने कहा था कि 'हमशक्ल्स' की कास्टिंग के दौरान साजिद ने उनसे अपने कपड़े उतारने की मांग की थी। दिवंगत जिया खान की बहन ने दावा किया था कि साजिद ने जिया से अपने कपड़े हटाने के लिए कहा था। 'दीया और बाती हम' फेम कनिष्का सोनी ने बताया था कि साजिद ने घर बुलाकर पेट दिखाने की बात कही थी। साजिद को 'बिग बॉस 16' से बाहर करने की भी मांग उठी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मानहानि का मामला
    राखी सावंत
    शर्लिन चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार
    ChatGPT को टक्कर देने के लिए आएगा गूगल का 'बार्ड'; क्या अभी कर सकते हैं उपयोग? गूगल

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने जताया दुख, कहा- बुरा लगता है जब नेपोटिज्म का आरोप लगता है जाह्नवी कपूर
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    आदिल खान को लेकर आया राखी सावंत के पूर्व पति का बयान, कही ये बात राखी सावंत
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक, जानिए कब देखें मनोज बाजपेयी

    मानहानि का मामला

    एंबर हर्ड ने मानहानि मामले में लिया जॉनी डेप से समझौता करने का फैसला जॉनी डेप
    स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर कोई बार लाइसेंस नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    मुकदमे के 10 मिलियन डॉलर छोड़ सकते हैं जॉनी डेप हॉलीवुड समाचार
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड मामले का आया फैसला, अभिनेता ने जीता केस हॉलीवुड समाचार

    राखी सावंत

    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी पुलिस हिरासत में, अभिनेत्री बोलीं- मेरे साथ मारपीट की बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत पति आदिल खान के खिलाफ पहुंचीं पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR बॉलीवुड समाचार
    शर्लिन चोपड़ा मामले में राखी सावंत के खिलाफ 1 फरवरी तक नहीं होगी कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट

    शर्लिन चोपड़ा

    राखी सावंत को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत राज कुंद्रा
    शर्लिन चोपड़ा से मल्लिका शेरावत तक, बड़े पर्दे से गायब हो गईं ये अभिनेत्रियां सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023