Page Loader
शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर....

शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर....

Jan 19, 2021
05:30 pm

क्या है खबर?

हाल ही में BBC ने बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा जिया खान के आत्महत्या मामले पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है, जिसे उन्हें 'डेथ इन बॉलीवुड' नाम दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री में इंडस्ट्री की कुछ चौकाने वाली सच्चाई बताई गई है। इसके दूसरे भाग में जिया खान की बहन करिश्मा मशहूर निर्माता-निर्देशक साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाती दिख रही हैं। उनके बाद अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

खुलासा

शर्लिन ने किया खुलासा

शर्लिन ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'जब मैं अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद 2005 में उनसे (साजिद) से मिली तो उन्होंने पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकालकर मुझे इसे पकड़ने और फील करने के लिए कहा।' शर्लिन ने आगे लिखा, 'मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा थआ कि मुझे पता है ये कैसा होता है और मेरा उनसे मिलने का उद्देश्य सिर्फ उनके प्राइवेट पार्ट को पकड़ना नहीं है।'

ट्विटर पोस्ट

देखिए शर्लिन का ट्वीट

आपत्तिजनक आरोप

जिया खान की बहन ने साजिद पर लगाया गंभीर आरोप

जिया के निधन को सात साल बीत चुके हैं, लेकिन अब भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई। हाल ही में BBC ने जिया पर एक डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलिवुड' बनाई है, जिसका अब दूसरा भाग रिलीज किया गया है। इसमें जिया की बहन करिश्मा बता रही हैं, "जिया उस समय साजिद के साथ काम कर रही थीं। वह स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं, तभी साजिद वहां आएं और उनसे टॉप उतारकर सिर्फ ब्रा में रहने के लिए कहा।"

परेशान

घर आकर बहुत रोई थीं जिया- करिश्मा

करिश्मा ने कहा, "उसे समझ नहीं आया कि वह क्या करें। उस दिन वह घर आकर बहुत रोई। वह कह रही थी कि मैं इस फिल्म की वजह से उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट में हूं, अगर मैं फिल्म छोड़ेंगी तो वे मुझ पर केस कर देंगे और मुझे बदनाम करेंगे।" जिया ने करिश्मा से कहा था, "अगर मैंने फिल्म की तो मेरा शोषण होगा।" करिश्मा ने बताया, "यह हर हाल में कुछ खोने की स्थिति थी। हालांकि, उन्होंने यह फिल्म की।"

दावा

16 साल की बच्ची पर भी साजिद ने किया था ऐसा कमेंट- दावा

करिश्मा ने एक और किस्से को याद करते हुए बताया कि वह एक बार अपनी बड़ी बहन जिया के साथ साजिद के घर गई थीं। तब वह 16 साल की थीं। उन्होंने स्ट्रैपी टॉप पहना था और वह किचन की टेबल पर बैठी थीं। करिश्मा ने बताया, "साजिद ने मुझे घूरा और कहा वह सेक्स चाहती है। इस पर जिया ने तुरंत उन्हें टोकते हुए कहा ऐसा नहीं है। इस पर साजिद ने कहा देखो वह कैसे बैठी है।"

जानकारी

जिया ने दिया साजिद को जवाब

करिश्मा ने आगे बताया, "जिया ने साजिद को जवाब देते हुए कहा कि वह अभी बहुत छोटी है। उसे तो अभी यह भी नहीं पता कि उसे क्या चाहिए। इसके बाद हम कुछ ही देर में साजिद के घर से चले गए।"

ट्विटर पोस्ट

देखिए जिया की बहन का वीडियो

आरोप

2018 में साजिद पर लगे थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले 2018 में भी साजिद खान पर #METOO के तहत सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए गए थे। इस दौरान इंडस्ट्री की कई हस्तियों और क्रू मेंबर्स ने साजिद पर यह गंभीर आरोप लगाया था। इन्हीं में अभिनेत्री सोनाली चोपड़ा और रेचल व्हाइट ने भी साजिद पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। इनके अलावा करिश्मा उपाध्याय नाम की जर्नलिस्ट ने भी साजिद पर यही आरोप लगाया था।

निधन

जून, 2013 में मृत मिली थीं जिया खान

बता दें कि जिया खान 3 जून, 2013 को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। वह सिर्फ 25 साल की थीं। उस समय भी जिया की मौत पर कई सवाल खड़े हुए, जिनका जवाब आज तक किसी को नहीं मिल पाया। जिया की मां ने साफ शब्दों में कहा था कि आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया। जिया बॉलीवुड की एक उभरती हुई अदाकारा थीं।