
शेफाली जरीवाला की याद में पति पराग त्यागी ने लगाए पेड़, लिखा- प्यार देने का पहला कदम
क्या है खबर?
'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। 42 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। अभिनेत्री के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। शेफाली की मौत के बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी लगातार नेक काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी पत्नी शेफाली की याद में पेड़ लगाए हैं। पराग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है।
वीडियो
पराग ने लिखा खूबसूरत नोट
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग अपने पालतू कुत्ते के साथ मिलकर पेड़ लगा रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'परी हमेशा प्रकृति से प्यार करती थी। वह हमेशा पूरी दुनिया को प्यार देना चाहती थी। पेड़ लगाना लोगों को प्यार देने का पहला कदम है। उसे प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। वह भी आप सबको प्यार दे रही है।' बता दें कि इससे पहले पराग ने गरीब लोगों को खाना खिलाया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#pragtyagi #shefalizariwala pic.twitter.com/4AYVmXTgyq
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) July 11, 2025