 
                                                                                विक्रांत मैसी पर पत्नी शीतल ठाकुर ने लुटाया प्यार, लिखा- मैं आपको बार-बार चुनूंगी
क्या है खबर?
जाने-माने अभिनेता विक्रांत मैसी आज यानी 3 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर विक्रांत की पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। दरअसल, शीतल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें विक्रांत अपनी पत्नी शीतल और बेटे वरदान के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें एक तस्वीर केक की भी है। इसके साथ शीतल ने एक नोट लिखा है।
नोट
2022 में की थी शादी
शीतल ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यार। आप जैसे पुरुष, पति और पिता के जन्मदिन का जश्न मनाना गर्व की बात है। मैं आपको बार-बार चुनूंगी।' पहली तस्वीर में विक्रांत अपने बेटे वरदान के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे तस्वीर में अभिनेता शीतल और वरदान के साथ दिखे। बता दें विक्रांत 18 फरवरी, 2022 को शीतल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शीतल ने बीते साल वरदान को जन्म दिया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
#vikrantmassey pic.twitter.com/GOxycOYSCr
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) April 3, 2025