Page Loader
विक्रांत मैसी ने छुए पत्नी शीतल ठाकुर के पैर, लोगों ने कहा- ये सच्चा प्यार है 
विक्रांत मैसी ने छुए पत्नी शीतल ठाकुर के पैर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sheetalthakur)

विक्रांत मैसी ने छुए पत्नी शीतल ठाकुर के पैर, लोगों ने कहा- ये सच्चा प्यार है 

Oct 21, 2024
05:19 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर के साथ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों करवा चौथ का त्योहार मनाते हुए नजर आ रहे हैं। चांद देखने और पानी पिलाने के बाद शीतल ने विक्रांत के पैर छुए, वहीं विक्रांत ने भी अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अब प्रशंसक विक्रांत के इस व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

प्रतिक्रिया

प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया

विक्रांत ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'घर।' इन तस्वीरों पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'सच्चा प्यार कुछ ऐसा दिखता है।' एक अन्य ने लिखा, 'विक्रांत सर ने मेरा दिल चुरा लिया। बहुत सुंदर।' बता दें कि विक्रांत 18 फरवरी, 2022 को शीतल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इस साल की शुरुआत में अपने बेटे का दुनिया में स्वागत किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें