Page Loader
दीपिका पादुकोण पर अभद्र टिप्पणी के लिए KRK पर कार्रवाई कर सकते हैं शाहरुख खान
KRK के खिलाफ मुकदमा करेंगे शाहरुख खान?

दीपिका पादुकोण पर अभद्र टिप्पणी के लिए KRK पर कार्रवाई कर सकते हैं शाहरुख खान

Dec 30, 2022
08:45 pm

क्या है खबर?

फिल्म क्रिटिक KRK अपनी विवादित टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहते हैं। इस कारण उनपर कई बार मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। इस साल एक पुराने मामले में वह गिरफ्तार भी हुए थे। बीते दिनों वह शाहरुख खान और उनकी फिल्म 'पठान' पर टिप्पणी करने के कारण विवादों में आ गए थे। अब खबर है कि 'बेशरम रंग' गाने पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण शाहरुख उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

मामला

दीपिका पादुकोण पर KRK ने की थी अभद्र टिप्पणी

KRK ने यूट्यूब पर 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' का रिव्यू किया था। इस गाने में उन्होंने दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म 'गहराइयां' का जिक्र करते हुए उनके बारे में अभद्र बातें कही थीं। उन्होंने दीपिका के रंग को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और निर्देशक को सलाह दी थी कि उन्हें गाने में दीपिका को सुंदर दिखाने की कोशिश करनी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि गाने में दिखाए गए शाहरुख के ऐब्स नकली हैं।

बयान

KRK ने खुद कहा- शाहरुख कर सकते हैं कानूनी कार्रवाई

KRK शाहरुख और 'पठान' पर लगातार बयान दे रहे थे। अब उन्होंने खुद एक ट्वीट में बताया है कि उन्हें पता चला है कि शाहरुख उनके खिलाफ कार्रवाई करने की सोच रहे हैं। इसके साथ उन्होंने पूछा कि उन्होंने दीपिका के लुक पर जो कुछ कहा, उसमें क्या गलत कहा। इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने गाने के रिव्यू का लिंक भी शेयर किया। एक अन्य ट्वीट में KRK ने दावा किया है कि 'पठान' फ्लॉप होगी।

ट्विटर पोस्ट

KRK का ट्वीट

अन्य विवाद

सलमान खान कर चुके हैं KRK पर कार्रवाई

इससे पहले फिल्म 'राधे' के रिव्यू को लेकर सलमान खान KRK पर मानहानि का मामला दर्ज करा चुके हैं। इस साल अगस्त में KRK की गिरफ्तारी सुर्खियों में रही थी। उन्हें 2020 में अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ असंवेदनशील ट्वीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2019 के यौन शोषण के एक मामले में उन्हें फिर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद KRK ने रिव्यू करना छोड़ने की बात भी कही थी।

CBFC

CBFC दे चुका है गाने में बदलाव के निर्देश

हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने निर्माताओं को गाने में कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। प्रसून जोशी ने कहा था, "पठान के निर्माताओं को जांच समिति ने निर्देश दिया है कि वे इस फिल्म के गानों समेत जो और बदलाव सुझाए गए हैं, उन्हें लागू करें।" उन्होंने कहा था, "निर्माताओं को सुझाए गए सभी बदलावों लागू करने और थिएटर में रिलीज से पहले इसकी संशोधित कॉपी बोर्ड में पेश करने के लिए कहा गया है।"

पठान

स्पाई थ्रिलर फिल्म है 'पठान'

'पठान' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं और जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। शाहरुख संग इसमें उनकी जबरदस्त और असाधारण लड़ाई देखने को मिलेगी। इस फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा और हैरतअंगेज क्लाइमैक्स सीन शूट किया गया है। खास बात यह है कि इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में शूट किया गया है। 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी।