NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का भव्य सगाई समारोह, शाहरुख-सलमान समेत पहुंचे ये सितारे
    अगली खबर
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का भव्य सगाई समारोह, शाहरुख-सलमान समेत पहुंचे ये सितारे
    अनंत-राधिका की सगाई समारोह में पहुंचे ये सितारे

    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का भव्य सगाई समारोह, शाहरुख-सलमान समेत पहुंचे ये सितारे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 30, 2022
    01:07 pm

    क्या है खबर?

    गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का राधिका मर्चेंट के साथ रोका हो गया।

    दोनों की रोका की रस्म राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में की गई। इसके बाद शाम को मुंबई में अंबानी के घर एंटीलिया में सगाई की भव्य पार्टी दी गई।

    इस समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान समेत बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।

    अब सोशल मीडिया पर इन सितारों की तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं।

    स्वागत

    मुंबई में अनंत-राधिका का भव्य स्वागत

    रोके के बाद अनंत और राधिका जब मुंबई वापस आए तो नए जोड़े के स्वागत में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर जमकर आतिशबाजी हुई।

    इस आतिशबाजी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    इसके बाद एंटीलिया में भी उनका भव्य स्वागत हुआ और उनपर फूल बरसाए गए।

    अंबानी परिवार ने उनकी सगाई की पार्टी का आयोजन किया जिसमें अनंत-राधिका के परिवार समेत बॉलीवुड के सितारे नजर आए।

    पहले भी अंबानी के कार्यक्रम सितारों से सजे नजर आए हैं।

    सितारे

    माता-पिता बनने के बाद पहली बार साथ दिखे रणबीर-आलिया

    अनंत-राधिका की सगाई कार्यक्रम में शाहरुख खान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी इस जश्न में शामिल होने पहुंचे।

    इनके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा। माता-पिता बनने के बाद पहली बार रणबीर और आलिया सार्वजनिक रूप से साथ में नजर आए।

    इस पार्टी में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे एंट्री ली। इससे पहले दोनों 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान साथ देखे गए थे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    एक-दूजे का हाथ थामे दिखे रणबीर-आलिया

    A post shared by on

    अन्य सितारे

    रणवीर सिंह और जाह्ववी कपूर ने भी बटोरीं सुर्खियां

    इस पार्टी में जाह्नवी कपूर ने भी शिरकत की। पिंक साड़ी में पहुंची जाह्नवी के लुक ने प्रशंसकों को आकर्षित किया। जाह्नवी यहां अपने दोस्त ओरहान के साथ पहुंची थीं। ओरहान (ऑरी) सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स के साथ नजर आने के लिए काफी चर्चित हैं।

    इसके अलावा यहां रणवीर सिंह की मौजूदगी भी देखने को मिली। रणवीर अपने सदाबहार अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने पैपराजियों का अभिवादन किया और तेजी से अंदर चले गए।

    जोड़ी

    लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं राधिका और अनंत

    रोके की तस्वीरें सामने आने के बाद अब लोगों को इनकी शादी का इंतजार है। हालांकि, शादी के बारे में फिलहाल परिवार की ओर से कोई तारीख नहीं बताई गई है।

    राधिका मर्चेंट और अनंत लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। अंबानी परिवार के कई कार्यक्रमों में राधिका को देखा जा चुका है।

    राधिका इस साल जून में चर्चा में आई थीं जब अंबानी परिवार ने जोर-शोर से उनके अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था।

    परिचय

    कौन हैं राधिका मर्चेंट?

    राधिका एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

    राधिका ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई में की है। इसके बाद वे पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गईं और वहां राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।

    2017 में वह इसप्रावा टीम में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर शामिल हुईं।

    राधिका को भरतनाट्यम में महारथ हासिल है। उन्होंने भरतनाट्यम में आठ साल से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया। वह मुंबई की प्रतिष्ठित नृत्य अकादमी श्रीनिभा कला की विद्यार्थी रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राधिका मर्चेंट
    मुकेश अंबानी
    ईशा अंबानी
    नीता अंबानी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    राधिका मर्चेंट

    अंबानी परिवार की बहू बनने जा रहीं राधिका मर्चेंट कौन हैं? मुकेश अंबानी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, जल्द हो सकती है शादी मुकेश अंबानी

    मुकेश अंबानी

    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार मुंबई
    जैश-उल-हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी मुंबई
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार का मालिक मृत मिला मुंबई
    मनसुख हीरेन नहीं, कोई और है अंबानी के घर के बाहर मिली स्कॉर्पियो का मालिक मुंबई

    ईशा अंबानी

    अंबानी थीम पर पाकिस्तानी सुपरमॉडल ने रखी पार्टी, अमिताभ-ऐश्वर्या के मुखौटे लगाकर पहुंचे मेहमान पाकिस्तान समाचार
    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता मुकेश अंबानी

    नीता अंबानी

    आखिर भाई आया भाई के काम, मुकेश अंबानी ने अनिल अंबानी को जेल जाने से बचाया मुकेश अंबानी
    नीता अंबानी ने बहू श्लोका को मुंह दिखाई में दिया करोड़ों का हार, जानें कीमत बॉलीवुड समाचार
    नीता अंबानी के बैग की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए क्या है इसमें खास मुकेश अंबानी
    दुनिया के पाँच सबसे महँगे मोबाइल फोन, कीमत जानकार उड़ जाएँगे आपके होश मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025