NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, जल्द हो सकती है शादी
    अगली खबर
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, जल्द हो सकती है शादी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका (तस्वीर: ट्विटर/@mpparimal)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, जल्द हो सकती है शादी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 29, 2022
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    अरबपति मुकेश अंबानी के घर में हाल ही में खुशियां आई थीं, जब उनकी बेटी ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।

    अब परिवार में एक बार फिर से जश्न का माहौल है। इस बार मौका है मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के जीवन की नई पारी का।

    अनंत और लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं राधिका मर्चेंट का रोका हो गया है। दोनों ने यह रस्म राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में पूरी की।

    रिश्ता

    लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं अनंत और राधिका

    अनंत और राधिका के रोके की तस्वीरें सामने आने के बाद अब लोगों को इनकी शादी का इंतजार है। हालांकि, शादी के बारे में फिलहाल परिवार की ओर से कोई तारीख नहीं बताई गई है।

    राधिका और अनंत लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। अंबानी परिवार के कई कार्यक्रमों में राधिका को देखा जा चुका है।

    कई इवेंट्स में भी राधिका और अनंत की साथ में तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

    अरंगेत्रम सेरेमनी

    अंबानी परिवार ने आयोजित की थी राधिका की अरंगेत्रम सेरेमनी

    राधिका इस साल जून में चर्चा में आई थीं जब अंबानी परिवार ने जोर-शोर से उनके अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था।

    इस आयोजन में कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं।

    मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अंबानी परिवार ने इस सेरेमनी का आयोजन किया था।

    भारतीय संगीत या नृत्य की पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी विद्यार्थी की पहली बार मंच पर प्रस्तुति को अरंगेत्रम कहा जाता है।

    ट्विटर पोस्ट

    अनंत-राधिका का हुआ रोका

    Heartiest congratulations to dearest Anant and Radhika for their Roka ceremony at the Shrinathji temple in Nathdwara. May Lord Shrinath ji’s blessings be with you always. #AnantAmbani pic.twitter.com/BmgKDFsPYh

    — Parimal Nathwani (@mpparimal) December 29, 2022

    परिचय

    कौन हैं राधिका मर्चेंट?

    राधिका एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

    राधिका ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई में की है। इसके बाद वे पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गईं और वहां राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।

    2017 में वह इसप्रावा टीम में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर शामिल हुईं।

    राधिका को भरतनाट्यम में महारथ हासिल है। उन्होंने भरतनाट्यम में आठ साल से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया। वह मुंबई की प्रतिष्ठित नृत्य अकादमी श्रीनिभा कला की विद्यार्थी रही हैं।

    अंबानी परिवार

    तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं अनंत

    अनंत तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।

    अनंत के बड़े भाई आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में श्लोका मेहता से शादी रचाई थी। श्लोका जाने-माने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं।

    वहीं उनकी बड़ी बहन ईशा अंबानी की शादी 2018 में आनंद पीरामल से हुई थी। आनंद उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं। इसी साल नवंबर में दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    राधिका मर्चेंट
    आकाश अंबानी
    ईशा अंबानी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मुकेश अंबानी

    मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने चीन के जुंग शानशन चीन समाचार
    रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे को मिली SEBI की मंजूरी, जानिए क्या है मामला SEBI
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार मुंबई
    जैश-उल-हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी मुंबई

    राधिका मर्चेंट

    अंबानी परिवार की बहू बनने जा रहीं राधिका मर्चेंट कौन हैं? मुकेश अंबानी

    आकाश अंबानी

    अगले महीने होगी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी, जानें पूरी डिटेल बॉलीवुड समाचार
    मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका की शादी का कार्ड वायरल, देखें वीडियो मुकेश अंबानी
    मुकेश अंबानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के माता-पिता बने आकाश और श्लोका मुकेश अंबानी
    मुकेश अंबानी का रिलायंस जियो के निदेशक पद से इस्तीफा, आकाश अंबानी बने चेयरमैन मुकेश अंबानी

    ईशा अंबानी

    अंबानी थीम पर पाकिस्तानी सुपरमॉडल ने रखी पार्टी, अमिताभ-ऐश्वर्या के मुखौटे लगाकर पहुंचे मेहमान पाकिस्तान समाचार
    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025