'देवा' ने दूसरे दिन भी नहीं दिखाया दम, 'स्काई फोर्स' 100 करोड़ से कितने कदम दूर?
क्या है खबर?
इन दिनों सिनेमाघरों में यूं तो कई फिल्में लगी हैं, लेकिन बीते शुक्रवार (31 जनवरी) शाहिद कपूर की 'देवा' दर्शकों के बीच आई।
इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित दिख रहे थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन देवा अपना जादू चलाने में नाकाम रही। फिलहाल इस फिल्म की कमाई पर सब नजर बनाए हुए हैं।
अब देवा के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। उधर 'स्काई फोर्स' की बॉक्स ऑफिस पर उड़ान जारी है।
कारोबार
'देवा' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
'देवा' ने 5.50 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन भी यह कुछ खास कमाल नहीं किया।
सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे दिन इसने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह 2 दिन में 11.75 करोड़ रुपये जुटा पाई है।
कमाई में इजाफा जरूर हुआ, लेकिन ये कहना गलत नहीं कि इसकी शुरुआत काफी खराब है। अगर यह इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो 80 करोड़ रुपये के बजट वाली 'देवा' का बॉक्स ऑफिस पर दिवाला निकल जाएगा।
दीहीरह
स्काई फोर्स बनी देवा के लिए चुनौती
'देवा' की कमाई को 'स्काई फोर्स' ने भी प्रभावित किया है। अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' दर्शकों को ज्यादा लुभा रही। लोग इसकी भावुक कहानी से प्रेरित होकर सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। लिहाजा ये फिल्म 'देवा' के लिए एक चुनौती बन पड़ी है।
'देवा' में शाहिद एक पुलिस अफसर देव के किरदार में हैं, जो विद्रोही स्वभाव वाला है। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ बनी है। फिल्म के निर्देशक रोशन एंड्रयूज हैं।
दइउइ
'स्काई फोर्स' की उड़ान जारी
'स्काई फोर्स' 24 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई, इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का प्यार मिला।
दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के 8वें दिन इसने 3 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। फिल्म ने अब तक भारत में 94.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म 100 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े तक बस पहुंचने ही वाली है।
कलाकार और कहानी
'स्काई फोर्स' के कलाकार और कहानी
'स्काई फोर्स' का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया ने अहम भूमिका निभाई है। अक्षय के साथ-साथ फिल्म में उनकी भी खूब तारीफ हो रही है।
उनके अलावा सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। ये भारत और पाकिस्तान के 1965 में हुए युद्ध के दौरान एक स्क्वाड्रन लीडर के गुम होने की कहानी है।