NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख FIFA विश्व कप के फाइनल में करेंगे फिल्म 'पठान' का प्रमोशन, देखिए वीडियो
    मनोरंजन

    शाहरुख FIFA विश्व कप के फाइनल में करेंगे फिल्म 'पठान' का प्रमोशन, देखिए वीडियो

    शाहरुख FIFA विश्व कप के फाइनल में करेंगे फिल्म 'पठान' का प्रमोशन, देखिए वीडियो
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 15, 2022, 05:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख FIFA विश्व  कप के फाइनल में करेंगे फिल्म 'पठान' का प्रमोशन, देखिए वीडियो
    शाहरुख Fifa वर्ल्ड कप के फाइनल में करेंगे फिल्म 'पठान' का प्रमोशन

    इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' खूब सुर्खियों में है। फिल्म रिलीज होने की कगार पर है। बीते कई दिनों से चर्चा थी कि शाहरुख अपनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म के प्रमोशन के लिए FIFA विश्व कप 2022 के फिनाले में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, खुद शाहरुख की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई थी और अब उन्होंने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं शाहरुख ने क्या कहा।

    FIFA की शाम शानदार बनाएंगे शाहरुख

    शाहरुख ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह 18 दिसंबर को होने वाले FIFA विश्व कप फिनाले 2022 में हिस्सा लेने की बात बोलते दिखे। इसके साथ उन्होंने लिखा, '18 दिसंबर की शाम होगी शानदार। देखिए FIFA वर्ल्ड कप फाइनल मेरे साथ।' 'पठान' को काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। ऐसे में शाहरुख इसका प्रमोशन भी बड़े स्तर पर ही करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इसके लिए FIFA को चुना है।

    यहां देखिए वीडियो

    Instagram post

    A post shared by iamsrk on December 15, 2022 at 5:16 pm IST

    प्रशंसकों ने दी बधाई

    शाहरुख के इस वीडियो से प्रशंसक फूले नहीं समा रहे हैं। प्रशंसक इस ग्रैंड प्रमोशन के लिए शाहरुख को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी प्रमोशन रणनीति की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख और दीपिका ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    FIFA विश्व कप 2022 कतर में नवंबर में शुरू हुआ था। इसका फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा। इसे आप जिओ सिनेमा वेबसाइट या ऐप पर देख सकते हैं।

    सोशल मीडिया पर हो रहा 'पठान' का विरोध

    जहां शाहरुख के प्रशंसकों को 'पठान' का बेसब्री से इंतजार है, वहीं एक तबका ऐसा है, जो शाहरुख की इस फिल्म की खूब आलोचना कर रहा है। शाहरुख ट्विटर पर लोगों के निशाने पर हैं, वहीं जब से इस फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ है, इसे लेकर विवाद और बढ़ गया है। लोग दीपिका पादुकोण के कपड़ों और भगवा रंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि वे 'पठान' हिट नहीं होने देंगे।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे शाहरुख

    शाहरुख जल्द ही फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। उनकी फिल्म 'जवान' भी खूब चर्चा में है। इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं साउथ के मशहूर निर्देशक एटली। इसमें शाहरुख के साथ नयनतारा नजर आएंगी। इस फिल्म में भूमिका चावला और भाग्यश्री भी दिख सकती हैं। शाहरुख, सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में एक खास भूमिका निभाने वाले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    FIFA विश्व कप
    शाहरुख खान
    FIFA विश्व कप 2022
    पठान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: मंगलौर में मां ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर डांटा तो नाबालिग ने की आत्महत्या कर्नाटक
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑनलाइन कोचिंग देंगे मिकी आर्थर, अफरीदी फैसले से नाखुश पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वायरल वीडियो: बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी के निर्देशों पर लगाए गए स्टीकर, युवक ने हटाए बेंगलुरु मेट्रो
    20 फरवरी को होगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए हेडकोच की नियुक्ति- BCB अध्यक्ष बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    FIFA विश्व कप

    पेले ने FIFA फुटबॉल विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े पेले
    महान फुटबॉलर पेले के नाम दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा बेहद मुश्किल पेले
    लियोनल मेसी के FIFA विश्व कप के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़े लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप फाइनल मैच के दौरान टूटा गूगल सर्च का रिकॉर्ड गूगल

    शाहरुख खान

    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    'पठान' को लेकर कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच बहस, एक-दूसरे पर किया पलटवार उर्फी जावेद
    'पठान' की सफलता के बाद प्रशंसकों से मिले शाहरुख खान, वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    भायंदर: 'पठान' की स्क्रीनिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 9 गिरफ्तार पठान फिल्म

    FIFA विश्व कप 2022

    लियोनल मेसी की FIFA विश्व कप वाली पोस्ट बनी इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक लाइक वाली पोस्ट लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप: शाहरुख से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने की मेसी की तारीफ लियोनल मेसी
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं? दीपिका पादुकोण
    FIFA समापन समारोह में नोरा फतेही की दमदार प्रस्तुति, ऐंथम सॉन्ग से जीता दिल नोरा फतेही

    पठान फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने मचाया धमाल, भारत में जल्द पार करेगी 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा शाहरुख खान
    'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास, अब तक तोड़े ये रिकॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    'पठान' ने किया साबित, ट्रोलिंग और बॉयकॉट फिल्म जगत में मिथक- करण जौहर करण जौहर
    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023