Page Loader
फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी, शाहरुख खान का दिखा धाकड़ अवतार 
फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी, शाहरुख खान का दिखा धाकड़ अवतार 

Aug 07, 2023
03:50 pm

क्या है खबर?

मौजूदा वक्त में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है। अब निर्माताओं ने सोमवार (7 अगस्त) को 'जवान' पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें शाहरुख हाथ में बंदूक लिए धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

जवान

शाहरुख खान के साथ बनी नयनतारा की जोड़ी

शाहरुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'जवान' का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं अच्छा हूं या बुरा हूं... पता लगाने के लिए 30 दिन। तैयार रहें। जवान दुनिया भर में 7 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।' 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। इसमें शाहरुख के साथ नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आगामी फिल्में

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे शाहरुख 

शाहरुख ने 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें 'डंकी' का नाम शुमार है। इसमें शाहरुख आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसमें शाहरुख के साथ पहली बार तापसी पन्नू नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख 'टाइगर 3' और 'टाइगर वर्सेज पठान' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर