Page Loader
शाहरुख खान की 'जवान' जापान के सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, तारीख भी आई सामने
शाहरुख खान की 'जवान' जापान में होगी रिलीज (तस्वीर: एक्स/@iamsrk)

शाहरुख खान की 'जवान' जापान के सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, तारीख भी आई सामने

Sep 12, 2024
04:00 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसके निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है। 300 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में यह 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही। अब 'जवान' जापान में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 29 नवंबर, 2024 को जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जवान

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है 'जवान'

शाहरुख ने लिखा, 'एक कहानी न्याय की...प्रतिशोध की...खलनायक और नायक की... एक कहानी जवान की... आ रही है जापान के सिनेमाघरों में पहली बार। अब रह गया बस एक सवाल- तैयार हो? 'जवान' 29 नवंबर 2024 को जापान में प्रदर्शित होगी।' इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। गौरी खान इस फिल्म की निर्माता हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट