NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: राम गोपाल वर्मा को इन फिल्मों ने बनाया बॉलीवुड का 'सरकार'
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: राम गोपाल वर्मा को इन फिल्मों ने बनाया बॉलीवुड का 'सरकार'
    राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनीं बेहतरीन फिल्में

    जन्मदिन विशेष: राम गोपाल वर्मा को इन फिल्मों ने बनाया बॉलीवुड का 'सरकार'

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 07, 2023
    08:27 am

    क्या है खबर?

    राम गोपाल वर्मा भले ही अपने फिल्मी करियर में खूब विवादों से घिरे रहे हों, लेकिन निर्देशन के अपने खास स्टाइल से उन्होंने बॉलीवुड में नाम भी खूब कमाया।

    'सरकार' हो चाहे 'रंगीला', उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया और दर्शकों के साथ समीक्षकों से भी जमकर वाहवाही बटोरी। अपने अलग सिनेमा के लिए मशहूर रामू 7 अप्रैल को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए उनके निर्देशन में बनीं बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानें।

    #1

    'रंगीला'

    यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। इसने उर्मिला मातोंडकर को भी इतना लोकप्रिय कर दिया कि आज तक कई लोग उन्हें बॉलीवुड की 'रंगीला गर्ल' के नाम से ही बुलाते हैं। फिल्म में आमिर खान और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

    इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन रामू ने किया था और इसके सह-निर्माता भी वो ही थे। इस फिल्म ने 7 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।

    यह जियो सिनेमा और MX प्लेयर पर मौजूद है।

    #2

    'सत्या'

    रामू 1998 में जब 'सत्या' लेकर आए तो एक निर्देशक के रूप में उन्होंने अपनी जगह इंडस्ट्री में और पक्की कर ली। इस फिल्म ने उन्हें बेहतरीन निर्देशन के लिए कई पुरस्कार दिलाए।

    फिल्म के भीखू म्हात्रे के किरदार को आज भी याद किया जाता है। यह भूमिका अभिनेता मनोज बाजपेयी ने निभाई थी और इसने उन्हें स्टार बना दिया था। फिल्म का गाना 'सपने में मिलती है' भी खूब लोकप्रिय हुआ।

    यह फिल्म सोनी लिव पर मौजूद है।

    #3

    'कंपनी'

    इस फिल्म ने न सिर्फ रामू के प्रशंसकों में इजाफा हुआ, बल्कि इसके जरिए अभिनेता विवेक ओबेरॉय को भी एक अलग पहचान मिली। इस फिल्की की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी।

    फिल्म का किरदार चंदू नागरे सुपरहिट रहा। विवेक के अलावा अजय देवगन ने भी इस फिल्म में दमदार किरदार निभाया था।

    रामू ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालने के साथ-साथ इसके प्रोडक्शन का काम भी संभाला था।

    यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #4

    'सरकार'

    रामू की बेहतरीन फिल्मों की बात हो और 'सरकार' का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। यह अमिताभ बच्चन के करियर के लिए भी बड़ी फायदेमंद साबित हुई। वह इसमें डॉन बने थे।

    इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक रामू ही थे। यह राजनीतिक ड्रामा फिल्म यूट्यूब और हॉटस्टार पर मौजूद है।

    रामू ने 'सरकार' के तीन भाग बनाए और तीनो ही हिट रहे। 2005 में 'सरकार', 2008 में 'सरकार राज' और 2017 में 'सरकार 3'।

    #5

    'भूत'

    रामू इस फिल्म के निर्देशक थे और इसकी कहानी भी उन्हीं की कलम से निकली थी। कहानी नई थी और साथ ही डरावनी इतनी थी कि रोंगटे खड़े हो जाएं। अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर और नाना पाटेकर जैसे कलाकाराें ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।

    नितिन मनमोहन ने इस फिल्म का निर्माण किया था। इस फिल्म को बाद में तेलुगु में डब किया गया और तमिल में इसका रीमेक बनाया जा चुका है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियाे पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राम गोपाल वर्मा
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    राम गोपाल वर्मा

    इस टिक-टॉक गर्ल से इम्प्रेस हुए राम गोपाल वर्मा, एक्टिंग करने का दिया ऑफर बॉलीवुड समाचार
    रिलीज हुआ राम गोपाल वर्मा की 'कोरोना वायरस' का ट्रेलर, लॉकडाउन में ही शूट की फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या अर्णब गोस्वामी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं राम गोपाल वर्मा? करण जौहर
    राम गोपाल वर्मा ने किया अपनी बायोपिक का ऐलान, तीन भागों में दिखाई जाएगी कहानी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने दी कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर जाह्नवी कपूर
    शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा' से रातों-रात हुई थीं मशहूर, बोलीं- फिर भी रही सफलता से दूर टीवी शो
    सैफ अली खान ने ठुकराया जूनियर एनटीआर की फिल्म 'NTR 30' का प्रस्ताव जूनियर एनटीआर
    प्रियंका चोपड़ा को बदनाम करने के लिए चलाया गया था अभियान, अपूर्व असरानी ने खोला राज प्रियंका चोपड़ा

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: फरदीन खान की मनोरंजक फिल्में जो देंगी हंसी का भरपूर डोज फरदीन खान
    जन्मदिन विशेष: मोहित चौहान के सदाबहार रोमांटिक गानें जिनसे गायक ने किया हर दिल पर राज संगीत इंडस्ट्री
    जन्मदिन विशेष: श्रेया घोषाल के गाने, जिनके लिये उन्हें मिला राष्ट्रीय पुरस्कार  संगीत इंडस्ट्री
    जन्मदिन विशेष: आमिर खान की ठुकराईं इन फिल्मों ने लगाए शाहरुख-सलमान के करियर में चार चांद  आमिर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025