Loading...
संदीप रेड्डी वांगा ने विजय देवरकोंडा को बताया भारतीय सिनेमा का अगला 'बड़ा एक्शन हीरो'
संदीप रेड्डी वांगा ने विजय देवरकोंडा को सराहा

संदीप रेड्डी वांगा ने विजय देवरकोंडा को बताया भारतीय सिनेमा का अगला 'बड़ा एक्शन हीरो'

लेखन सयाली
Oct 17, 2026
03:53 pm

क्या है खबर?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'रणबाली' को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि, मशहूर फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा फिल्म देखने के बाद से विजय की तारीफों के पल बांध रहे हैं। 'एनिमल' के निर्देशक संदीप ने विजय के अभिनय और दमदार एक्शन की तारीफ की और उन्हें भारतीय सिनेमा का अगला 'बड़ा एक्शन हीरो' बताया। इस पर विजय ने भी संदीप का आभार जताया है।

संदीप

विजय की तारीफ करते नहीं थके संदीप

संदीप ने एक्स पर 'रणबाली' का रिव्यू साझा करते हुए लिखा, 'विजय, तुम्हारे एक्शन में एक ऐसा बेकाबू लड़ाकू अंदाज है, जिसे बनावटी तरीके से पैदा नहीं किया जा सकता। तुम्हारे लड़ने के अंदाज में एक खौफनाक तेजी है। मुझे पूरा यकीन है कि तुम भारतीय सिनेमा के अगले सबसे बेहतरीन एक्शन हीरो बनोगे। विजय, तुम्हें बधाई।'

उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि उन्हें सिनेमाघरों में 'रणबाली' देखने जरूर जाना चाहिए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT

अन्य पोस्ट

रश्मिका के किरदार की भी जमकर की तारीफ

संदीप विजय के साथ-साथ रश्मिका मंदाना के अभिनय के भी मुरीद हो गए।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'जब बात विजय और रश्मिका की आती है तो यह सिर्फ केमिस्ट्री से कहीं बढ़कर है। कुछ रिश्ते स्क्रीन के दायरे से भी परे होते हैं। रश्मिका का 'जयम्मा' वाला किरदार बहुत ही वास्तविक और दिल को छू लेने वाला लगा।'

उनके मुताबिक, ये फिल्म हमारे इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे दिखाने से हमारी स्कूली किताबें कतराती थीं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

जवाब में क्या बोले विजय?

संदीप की सराहना के बाद विजय ने भी उनके पोस्ट को रीशेयर करते हुए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'जागते ही संदीप के खुशी भरे संदेश पढ़ना। ये खूबसूरत है।' 'रणबाली' एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो विजय का बेबाक अंदाज पेश करती है।

ADVERTISEMENT