'रणबाली' पर विजय देवरकोंडा बोले- बॉक्स ऑफिस कमाई नहीं, दिलों पर राज करना है मकसद
विजय देवरकोंडा ने अपनी फिल्म 'रणबाली' को लेकर हो रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाना नहीं था, बल्कि ऐसी तेलुगू फिल्म बनाना था, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखें।
ये पीरियड ड्रामा फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है और इसमें रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।
दर्शकों के दिलों में जगह बनाना है असली मकसद
विजय को उम्मीद है कि फिल्म 'रणबाली' को दर्शक आने वाले कई सालों तक याद रखेंगे और ये उनके करियर की खास फिल्मों में शामिल होगी। रश्मिका मंदाना के साथ उनकी शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। रश्मिका ने इसे भूख, संघर्ष और प्यार की कहानी बताया है। उन्हें उम्मीद है कि परिवार के लोग साथ बैठकर इस फिल्म को देखेंगे और इसका आनंद लेंगे। विजय के मुताबिक, फिल्म बनाने का मकसद सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में जगह बनाना था।