Page Loader
'सनम तेरी कसम' के अभिनेता हर्षवर्धन राणे हुए चोटिल, तस्वीर देख प्रशंसक परेशान 
'सनम तेरी कसम' के अभिनेता हर्षवर्धन राणे हुए चोटिल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@harshvardhanrane)

'सनम तेरी कसम' के अभिनेता हर्षवर्धन राणे हुए चोटिल, तस्वीर देख प्रशंसक परेशान 

Mar 19, 2025
09:59 am

क्या है खबर?

'सनम तेरी कसम' के अभिनेता हर्षवर्धन राणे चोटिल हो गए हैं। उनके पैर की अंगुली में चोट लग गई है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में उनके पैर की अंगुली पर पट्टी बंधी दिख रही है। अभिनेता के प्रशंसक चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान हर्षवर्धन ने अपनी तुलना जिराफ से की। आइए बताते हैं उन्होंने कैप्शन में क्या लिखा।

कैप्शन

मुझे जिराफ बहुत पसंद है- हर्षवर्धन

हर्षवर्धन ने लिखा, 'मुझे जिराफ बहुत पसंद है। लंबा खड़ा होता है, शान से चलता है, जोर से लात मारता है! जोर से लात मारते समय मेरे पैर की अंगुली में चोट लग गई।' काम के मोर्चे पर बात करें तो हर्षवर्धन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दीवानियत' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ीदार सोनम बाजवा हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मिलाप मिलन जावेरी ने संभाली है, वहीं अमूल मोहन और अंशुल मोहन इसके निर्माता हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें