Page Loader
'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा की मां का किरदार निभाएंगी सामंथा रुथ प्रभु, सामने आई ये जानकारी
'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा की मां का किरदार निभाएंगी सामंथा रुथ प्रभु (तस्वीर: इंस्टा/@samantharuthprabhuoffl)

'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा की मां का किरदार निभाएंगी सामंथा रुथ प्रभु, सामने आई ये जानकारी

Jun 01, 2023
01:03 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपल्बध है। 'सिटाडेल' का हिंदी संस्करण भी चर्चा में हैं। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि दोनों कलाकार सीरीज में क्या किरदार निभाएंगे। अब सामंथा को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वह सीरीज में प्रियंका की मां का किरदार निभा सकती हैं।

फिल्में

सामंथा को मिली पहली हॉलीवुड फिल्म 

रिपोर्ट्स हैं कि 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में 80 और 90 का दशक दिखाया जाएगा। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी भी चर्चा हैं कि सामंथा 'सिटाडेल' की शूटिंग खत्म करने के बाद हॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करेंगी। वह हॉलीवुड फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन BAFTA में नामांकन पा चुके जाने-माने निर्देशक फिलिप जॉन कर रहे हैं।