NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' से भरेंगी हॉलीवुड की उड़ान, जानिए कब शुरू करेंगी शूटिंग
    अगली खबर
    सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' से भरेंगी हॉलीवुड की उड़ान, जानिए कब शुरू करेंगी शूटिंग
    सामंथा जल्द शुरू करेंगी अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग (तस्वीर: इंस्टा/@samantharuthprabhuoffl)

    सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' से भरेंगी हॉलीवुड की उड़ान, जानिए कब शुरू करेंगी शूटिंग

    लेखन नेहा शर्मा
    May 31, 2023
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपना एक खास मुकाम हासिल किया है। वह न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड के दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय हैं। बहरहाल अब जो खबर आ रही है, उससे उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे।

    दरअसल, सामंथा हॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने को तैयार हैं। वह इसे लेकर उत्साहित हैं। उनकी पहली विदेशी फिल्म और इससे जुड़ीं कई जानकारियां सामने आई हैं।

    ब्रेक

    'सिटाडेल' के बाद ब्रेक नहीं लेंगी सामंथा

    काफी समय पहले खबरें आई थीं कि सामंथा हॉलीवुड का रुख करने वाली हैं। अब खबर है कि वह 'चेन्नई स्टोरी' से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं।

    सामंथा आजकल सर्बिया में वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इसका शूट खत्म करते ही वह 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग शुरू कर देंगी।

    इस फिल्म का निर्देशन BAFTA में नामांकन पा चुके जाने-माने निर्देशक फिलिप जॉन कर रहे हैं।

    जोड़ी

    फिल्म में सामंथा के साथ दिखेंगे विवेक कालरा

    फिल्म में सामंथा के साथ भारतीय मूल के इंग्लिश एक्टर विवेक कालरा नजर आएंगे। वह इसमें एक दक्षिण एशियाई वेल्शमैन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में उन्हीं की कहानी बताई जाएगी, जो अपने पिता को खोजने के लिए चेन्नई का सफर करता है।

    वह एक जासूस (सामंथा) से मदद मांगता है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें सामंथा और विवेक की जोड़ी देखने को मिलेगी।

    यह फिल्म पूर्वी और पश्चिमी संस्कृतियों का जश्न मनाएगी और इन्हें एकजुट करेगी।

    अन्य जानकारियां

    तमिल और अंग्रेजी में रिलीज होगी फिल्म

    प्यार की कलियां कहीं भी खिल सकती है, फिल्म में यह देखने को मिलेगा। सामंथा फिल्म में एक ऐसी तमिल महिला की भूमिका में होंगी, जो खुद की डिटेक्टिव एजेंसी चलाती है।

    फिल्म में सामंथा का किरदार एक गरम दिमाग वाली स्वतंत्र महिला का है।

    यह फिल्म 2004 में आए लोकप्रिय उपन्यास 'अरेंजमेंट्स ऑफ लव' पर आधारित है। इस उपन्यास के लेखक टी.एन. मुरारी हैं। फिल्म की शूटिंग चेन्नई और ब्रिटेन में होगी। फिल्म अंग्रेजी और तमिल में रिलीज होगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिलिप जॉन को ब्रिटिश सीरीज 'बीइंग ह्यूमन' में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए BAFTA अवार्ड्स में नामांकन मिल चुका है। उन्हें टीवी सीरीज 'डाउनटन एबी' से खासी लोकप्रियता मिली थी। फिलिप 'आउटलैंडर', 'मर्फी लॉ' और 'वेडिंग बेल्स' जैसी चर्चित टीवी सीरीज के निर्देशक रह चुके हैं।

    रीजलर

    सामंथा की आने वाली फिल्में

    सामंथा पिछली बार फिल्म 'शाकुंतलम' में दिखीं, जिसमें उनके काम को सराहा गया। वह अब पैन इंडिया फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा हैं। वह दिनेश विजन की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा भी हैं।

    सामंथा ने अनुष्का शर्मा के साथ भी एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। यह एक महिला केंद्रित फिल्म होगी।

    इसके अलावा वह वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्हें पहली बार वरुण का साथ मिला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सामंथा रुथ प्रभु
    आगामी फिल्में
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    हॉलीवुड फिल्में

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    सामंथा रुथ प्रभु

    क्या सामंथा रुथ प्रभु ने ठुकराया 'पुष्पा 2' के खास गाने का प्रस्ताव? सामने आई सच्चाई अल्लू अर्जुन
    सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल इंडिया' के सेट पर हुईं घायल, साझा की तस्वीर वरुण धवन
    सामंथा रुथ प्रभु एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितनी फीस लेती हैं? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    राम चरण समेत इस साल ये 6 भारतीय कलाकार कर रहे हैं हॉलीवुड का रुख  राम चरण

    आगामी फिल्में

    अनिल कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साइन की ये 2 फिल्में  अनिल कपूर
    अक्षय की 'कैप्सूल गिल' अक्टूबर में आएगी, 'स्टार्ट अप' की रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा  अक्षय कुमार
    अक्षय ने फ्लॉप फिल्मों के बाद कसी कमर, वायुसेना अधिकारी बन दिखाएंगे बॉक्स ऑफिस पर दमखम अक्षय कुमार
    फिल्म 'कटहल' में नजर आएंगे सान्या मल्होत्रा समेत ये सितारे, जानिए किसने कितनी फीस ली सान्या मल्होत्रा

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'पोन्नियिन सेल्वन 2': एआर रहमान पर गाने की धुन चुराने का आरोप, निर्माताओं ने दिया जवाब एआर रहमान
    तमिल अभिनेता-निर्देशक मनोबला का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  बॉलीवुड समाचार
    गौतम कार्तिक की फिल्म '16 अगस्त, 1947' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक  अमेजन प्राइम वीडियो
    'कांतारा 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, पटकथा तैयार; जानिए शूटिंग कब शुरू करेंगे ऋषभ शेट्टी कांतारा फिल्म

    हॉलीवुड फिल्में

    अवतार 2: तमिलनाडु के 70 सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई फिल्म, जानिए वजह अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' इस सिनेमाघर में मात्र 66 रुपये में देखिए अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    'अवतार 2': सैम वर्थिंग्टन से जो सल्डाना तक, फिल्म के असली सितारों से मिलिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    दुनिया की छठी सबसे महंगी फिल्म होगी 'मिशन इम्पॉसिबल 7', जानिए जरुरी बातें टॉम क्रूज़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025