Page Loader
सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए ऐसे कर रहे कड़ी मेहनत
'बैटल ऑफ गलवान' के लिए क्या है सलमान खान की तैयारी? (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan1)

सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए ऐसे कर रहे कड़ी मेहनत

Jul 09, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

सलमान खान पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने जाने-माने निर्देशक अपूर्व लाखिया ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म कहानी साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसमें सलमान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए सलमान ने अपनी जान लगा दी है।

रिपोर्ट

रोज व्यायाम कर रहे भाईजान

'बैटल ऑफ गलवान' के लिए सलमान ने अपना लुक बदल लिया है। उन्होंने अपनी दाढ़ी-मूंछ कटवा ली हैं। इसके साथ सलमान ने अपने बालों को भी छोटा कर लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना थोड़ा वजन भी घटाया है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए सलमान जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने शराब छोड़ दी है। सलमान नियमित रूप से व्यायाम भी कर रहे हैं।

डाइट

केवल घर का बना हुआ खाना खा रहे सलमान

सलमान ने अपने खानपान में भी काफी बदलाव किया है। वह केवल घर का बना हुआ खाना खा रहे हैं, जिसमें हरी सब्जियां और लीन प्रोटीन शामिल हैं। उन्होंने सभी रिफाइंड कार्ब्स का सेवन बंद कर लिया है। सलमान दिन प्रति दिन केवल एक चम्मच चावल खा रहे हैं। बता दें कि 'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3' के एक अध्याय पर प्रेरित है, जिसे शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है।