LOADING...
सलमान खान ने बदला अपना लुक, क्या अपूर्व लाखिया की फिल्म से है कनेक्शन? 
आपको कैसा लगा सलमान खान का लुक? (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan)

सलमान खान ने बदला अपना लुक, क्या अपूर्व लाखिया की फिल्म से है कनेक्शन? 

Jun 11, 2025
02:12 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सलमान खान को पिछली बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। अब सलमान जल्द ही अपूर्व लाखिया की फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी कहानी साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। सलमान इस फिल्म में कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। अब इस बीच सलमान ने अपना लुक बदल लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना थोड़ा वजन भी घटाया है।

लुक

सलमान का नया लुक वायरल

सलमान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने नए लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी दाढ़ी-मूंछ कटवा ली हैं। इसके साथ सलमान ने अपने बालों को भी छोटा कर लिया है। तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भाई अब जवान लग रहे हैं।' एक लिखते हैं, 'ये लुक मस्त लग रहा है।' कहा जा रहा है कि सलमान का यह नया लुक अपूर्व लाखिया की अगली फिल्म के लिए है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें