LOADING...
पत्रकार से बदसलूकी मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली सलमान को राहत
बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली सलमान को राहत

पत्रकार से बदसलूकी मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली सलमान को राहत

Apr 05, 2022
06:12 pm

क्या है खबर?

पत्रकार से बदसलूकी मामले में सलमान खान को आज यानी 5 अप्रैल को मुंबई की एक अदालत में पेश होना था, लेकिन सलमान ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें कोर्ट ने सलमान को राहत दे दी है। अब सुनवाई की अगली तारीख 9 मई रखी गई है। 2019 में एक पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

राहत

सलमान को 5 अप्रैल को दिया गया था कोर्ट में पेश होने का आदेश

सलमान पत्रकार से बदसलूकी मामले में फंसे हुए हैं। इस मामले में मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 5 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ सलमान ने हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से निचली अदालत के आदेश जारी करने की प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी, जिस पर अब हाईकोर्ट का फैसला आ गया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई 9 मई तक के लिए टाल दी है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

सलमान को काला हिरण के शिकार मामले में भी पिछले दिनों बड़ी राहत मिली थी। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले से जुड़ी सलमान की तीनों याचिकाओं की सुनवाई अब हाईकोर्ट में होगी। अभी तक ये सुनवाई सेशन कोर्ट में हो रही थी।

Advertisement

मसला

क्या है मामला?

सलमान पर आरोप लगाते हुए अशोक ने कहा था कि 24 अप्रैल, 2019 को वह जुहू से कांदिवली में कैमरामैन के साथ अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते में सलमान को साइक्लिंग करते देखा और उनके बॉडीगार्ड से अनुमति लेकर अभिनेता का वीडियो बनाने लगे। हालांकि, जब सलमान ने पत्रकार को वीडियो बनाते देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर बॉडीगार्ड ने अशोक के साथ कथिततौर पर मारपीट की और उनका फोन छीन लिया।

Advertisement

बयान

पत्रकार ने कहा- मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है

दैनिक भास्कर से अशोक ने कहा, "इससे पहले भी कई पेशियों में सलमान ने किसी ना किसी बात का हवाला देकर कोर्ट में पेश होने में असमर्थता जताई थी। मेरे लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं होंगी यदि वह आज (5 अप्रैल) को भी अंधेरी मेजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने से खुद को बचाएंगे। हालांकि मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है।" उन्होंने कहा, "इस घटना को तीन साल हो गए हैं और मुझे यकीन है मेरे साथ न्याय जरूर होगा।"

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं सलमान

काम के मोर्चे पर बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'किक 2' में दिखाई देंगे। वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का भी हिस्सा हैं। हालांकि, इसमें सलमान की मेहमान भूमिका है। सलमान फिल्म 'दबंग 4' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल 'पवनपुत्र भाईजान' में भी काम कर रहे हैं।

Advertisement