
पूर्व गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए सलमान खान, दिखा गंभीर अंदाज
क्या है खबर?
अभिनेता सलमान खान बीती रात मुंबई में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान वह काफी गंभीर अंदाज में दिखे। अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारी सुरक्षाकर्मियों के साथ संगीता की जन्मदिन पार्टी में प्रवेश करते दिख रहे हैं। उनके चारों तरफ बॉडीगार्ड हैं। इस दौरान सलमान ने कुछ प्रशंसकों से भी मुलाकात की। इन्हीं में एक छोटा बच्चा भी शामिल था।
वीडियो
बच्चे को देख खुश हुए सलमान
छोटे प्रशंसक को देखकर सलमान काफी खुश नजर आए। उन्होंने कुछ देर बच्चे से बात भी की और तस्वीरें भी खिंचवाई, लेकिन जैसे ही प्रशंसक बड़ी संख्या में सलमान को घेरने लगे तो वह अंदर चले गए। काम के मोर्चे पर बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने जाने-माने निर्देशक अपूर्व लाखिया ने संभाली है। इस फिल्म कहानी साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है।
ट्विटर पोस्ट
वीडियो हो रहा खूब वायरल
#SalmanKhan melts hearts with his adorable interaction with a young fan.#FilmfareLens pic.twitter.com/DMEDFY350s
— Filmfare (@filmfare) July 9, 2025