LOADING...
भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार की बनेगी बायोपिक, सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया ऐलान
भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार पर बनेगी बायोपिक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@roykapurfilms)

भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार की बनेगी बायोपिक, सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया ऐलान

Jun 03, 2024
02:02 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ रॉय कपूर अपने प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हॉउस 'रॉय कपूर फिल्म्स' के बैनर तले भारत के पहले आम चुनावों के सूत्रधार मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन पर बॉयोपिक बनाने जा रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के अधिकार को खरीद लिया है। रॉय कपूर फिल्म्स ने हाल ही मे अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सुकुमार सेन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

बयान

रॉय कपूर फिल्म्स लेकर आ रहे हैं जबरदस्त कहानी

उन्होंने ने लिखा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने पिछले महीने किसे वोट दिया है। असली कहानी और प्रतीक चिन्ह तो आपकी तर्जनी पर लगी वह छोटी काली रेखा है। हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं एक अविश्वसनीय कहानी है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।' बता दें, पश्चिम बंगाल के सुकुमार आजाद भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त थे। उन्होंने संविधान लागू होने के बाद 26 मार्च, 1950 को पदभार संभाला था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट