
'खतरों के खिलाड़ी 14': आसिम रियाज पर भड़के रोहित शेट्टी, कहा- उठाकर यहीं पटक दूंगा
क्या है खबर?
रोहित शेट्टी का स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन का शानदार आगाज हो गया है।
इस शो के नए एपिसोड में रोहित और प्रतियोगी आसिम रियाज के बीच बड़ा टकराव देखने को मिला।
इस विवाद से परेशान होकर रोहित अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आसिम को शो से बाहर कर दिया है।
आसिम और रोहित की इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बहस
मेरे साथ दुर्व्यवहार मत करो- रोहित
रोहित और आसिम के बीच के बीच ये विवाद तक हुआ जब आसिम टास्क पूरा करने में विफल रहे। आसिम ने निर्माताओं पर असंभव चुनौतियां देने का आरोप लगाया।
इसके बाद रोहित ने सबूत के तौर पर एक वीडियो दिखाया और बताया कि टास्क बहुत आसान था।
आसिम पर भड़कते हुए रोहित ने कहा, "कल भी आपने बहुत बकवास की। सुन, मेरी बात सुन लो, वरना उठा के यहीं पटक दूंगा। मेरे साथ दुर्व्यवहार मत करो।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Asim Riaz says, I'm not here for money. Har 6 mahine me 4 gaadi badalta hu, I'm here for my fans, not for these losers. All this buzz of Khatron Ke Khiladi on internet is because of him.pic.twitter.com/lIFOoMQN8V
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) July 28, 2024