'राइज एंड फॉल 2' में मनीष कश्यप ने खोया आपा, लात मारकर बाहर निकले; देखें वीडियो
क्या है खबर?
वीरेंद्र सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल 2' में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में प्रतियोगी मनीष कश्यप और सोनम मलिक के बीच जमकर बहसबाजी हुई। देखते ही देखते दोनों के झगड़े ने अक्रामक मोड़ ले लिया। सोनम से लड़ाई के बाद मनीष इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने गुस्से में माइक उतार फेंका और स्टोर रूम के दरवाजे पर लात मारकर सेट से बाहर निकल गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।
वजह
जानिए क्यों आपस में भिड़े मनीष और सोनम
एपिसोड के दौरान, सोनम और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच लड़ाई हो रही थी। गुस्से में प्रियंका, मनीष के पास जाती हैं और नाराजगी जताती हैं कि उन्होंने उनका स्टैंड क्यों नहीं लिया?
जब मनीष, सोनम के पास पहुंचते हैं तो उनमें आपस में बहस शुरू हो जाती है।
इसके बाद मनीष अपना आपा खो बैठते हैं और माइक उतार कर दीवार पर फेंकते हैं। यही नहीं, वह गुस्से में दीवार पर लात मारकर सेट से बाहर निकल जाते हैं।
माफी
होस्ट ने मनीष की जमकर लगाई फटकार
थोड़ी देर बाद जब मनीष का गुस्सा शांत होता है, वह दोबारा शो में आते हैं और अपने रवैये को लेकर प्रतियोगियों से माफी मांगते हैं। हालांकि, वीरेंद्र उनके बर्ताव से नाराज दिखे और उन्होंने कड़ी भाषा को लेकर फटकार भी लगाई।
उन्होंने प्रतियोगियों से अपील की कि वह आपस में एक-दूसरे का सम्मान करें और संतुलन व समानता बनाए रखें।
शो से अब तक सिवेत तोमर, तेज प्रताप यादव, राज ग्रोवर, करण पटेल और कायरा निष्कासित हो चुके हैं।