'राइज एंड फॉल 2': करण पटेल और तेज प्रताप यादव ने छोड़ा शो, क्या है वजह?
क्या है खबर?
वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' से करण पटेल और तेज प्रताप यादव बाहर हो गए हैं। 26 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरू हुआ यह शो महज 2 हफ्ते के अंदर ही 4 प्रतियोगियों को खो चुका है। सबसे पहले सिवेट तोमर को हिंसा के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। फिर कम वोटों के चलते अनीश भगत को निष्कासित होना पड़ा। अब करण और तेज प्रताप ने शो छोड़ दिया है।
कारण
स्वास्थ्य और राजनीतिक प्रतिबद्धता बनी वजहें
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, करण ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के कारण शो से बाहर होने का फैसला किया, जबकि तेज प्रताप को राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण बाहर जाना पड़ा है।
आमतौर पर, शो छोड़ने के लिए अनुबंध के हिसाब से प्रतियोगी को 2 करोड़ रुपये का जुर्माना देना पड़ता है।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि करण और तेज प्रताप को इस मामले में छूट दी गई है। दोनों प्रतियोगी अब शो से बाहर निकल चुके हैं।
उम्मीद
करण को शो के लिए अयोग्य घोषित किया गया
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि करण मधुमेह से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें समय-समय पर इंसुलिन लेना पड़ता है।
शो की व्यस्तता के चलते उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था। तबीयत खराब होने पर उनकी जांच की गई और रिपोर्ट आने के बाद उन्हें शो में बने रहने के लिए अयोग्य बताया गया।
नतीजन, अभिनेता को बीच में 'राइज एंड फॉल 2' को छोड़कर जाना पड़ा है। वहीं, तेज प्रताप कुछ राजनीतिक और कानूनी प्रतिबद्धताओं के कारण निकल गए।