Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया चक्रवर्ती के कमबैक की प्लानिंग कर रहे निर्देशक रूमी जाफरी, कही ये बात
मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती के कमबैक की प्लानिंग कर रहे निर्देशक रूमी जाफरी, कही ये बात

रिया चक्रवर्ती के कमबैक की प्लानिंग कर रहे निर्देशक रूमी जाफरी, कही ये बात
लेखन नेहा शर्मा
Aug 03, 2021, 08:30 am 3 मिनट में पढ़ें
रिया चक्रवर्ती के कमबैक की प्लानिंग कर रहे निर्देशक रूमी जाफरी, कही ये बात
रिया चक्रवर्ती के कमबैक की प्लानिंग कर रहे निर्देशक रूमी जाफरी

निर्देशक रूमी जाफरी शुरुआत से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का समर्थन कर रहे हैं। वह अक्सर उनकी तारीफों के पुलिंदे बांधते दिखते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के आरोपों में फंसीं रिया जब सलाखों के पीछे थीं, उस वक्त भी रूमी ने कहा था कि रिया बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करेंगी। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने कहा कि रिया फिर कैमरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

खुलासा
वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं रिया

स्पॉटबॉय के मुताबिक, एक हालिया इंटरव्यू में रूमी जाफरी ने कहा, "रिया भले ही अब बहुत ज्यादा सोचने लगी हों या पहले से शांत हो गई हों, लेकिन वह फिर काम करने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा, "गलती उन फिल्मकारों की है, जिन्होंने रिया से वादा किया था कि वे उनके साथ फिल्म करेंगे, जब भी कमबैक के लिए तैयार होंगी। हैरानी की बात है कि अब किसी भी निर्माता का कोई अता-पता नहीं है।"

जानकारी
रिया के साथ दूसरी फिल्म करेंगे रूमी

रूमी जाफरी आगे कहते हैं, "मैं यह बात कई बार बोल चुका हूं कि फिल्म 'चेहरे' में रिया का कैरेक्टर बड़ा नहीं है। इस फिल्म में उनके पास करने के लिए इतना कुछ है नहीं, लेकिन मेरे पास उनके लिए एक कहानी है।" उन्होंने कहा, "इस फिल्म में दो अभिनेत्रियां होंगी, जिनमें से एक लीड अभिनेत्री के लिए मैंने रिया को चुना है। मुझे लगता है कि रिया को दूसरा मौका मिलना चाहिए। क्या आपको ऐसा नहीं लगता?"

जश्न
रूमी जाफरी की बेटी की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची थीं रिया

रिया हाल ही में रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जाफरी के मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी समारोह से सामने आई थीं। अल्फिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रिया और अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आ रही थीं। अल्फिया की शादी की तैयारियों में भी रिया शामिल थीं। बता दें कि रूमी जाफरी के साथ रिया की काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

इंस्टाग्राम पोस्ट
यहां देखिए वीडियो

Instagram post

A post shared by yogenshah_s on August 2, 2021 at 7:35 pm IST

सराहना
पहले भी रिया की तारीफ के कसीदे पढ़ चुके हैं रूमी

रूमी ने इससे पहले रिया के पक्ष में कहा था, "मैं जरूर रिया के साथ काम करना चाहता हूं। वह प्यारी हैं, टैलेंटेड हैं और अब लोग भी उन्हें देखना चाहते हैं। मुझे उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।" उन्होंने कहा, "अगर संजय दत्त बेल के दौरान काम कर सकते हैं तो एक लड़की क्यों नहीं? रिया और उनके परिवार ने काफी कुछ झेला है। ये सारा दर्द उन्हें एक बेहतर एक्ट्रेस बनाएगा, जो वह पहले थीं।"

निशाना
सुशांत के निधन पर जमकर ट्रोल हुई थीं रिया

रिया चक्रवर्ती इन दिनों जमानत पर है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन पर ड्रग्स मामले में NCB ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था और वह एक महीने तक जेल में थीं। सुशांत के निधन के बाद रिया को जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि, इसके बाद उन्हें कोर्ट में जमानत दे दी गई। तब से रिया ठीक होने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करना शुरू कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत
रिया चक्रवर्ती
ताज़ा खबरें
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 में चार रन से जीता भारत, बने ये रिकॉर्ड्स
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 में चार रन से जीता भारत, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
नर्वस सिस्टम को शांत करेंगे और मजबूती देंगे ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास
नर्वस सिस्टम को शांत करेंगे और मजबूती देंगे ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
शाओमी 12S सीरीज 4 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फोन
शाओमी 12S सीरीज 4 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फोन टेक्नोलॉजी
ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें
ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने दीपक हूडा
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने दीपक हूडा खेलकूद
मनोरंजन
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए मनोरंजन
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में मनोरंजन
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
और खबरें
सुशांत सिंह राजपूत
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत मनोरंजन
और खबरें
रिया चक्रवर्ती
लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती
लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती मनोरंजन
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार
सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार मनोरंजन
दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती
दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका
सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022