LOADING...
रिया चक्रवर्ती हुईं पैपराजी से नाराज, वीडियो हो रहा वायरल
रिया चक्रवर्ती हुईं पैपराजी से नाराज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rhea_chakraborty)

रिया चक्रवर्ती हुईं पैपराजी से नाराज, वीडियो हो रहा वायरल

Apr 29, 2025
10:56 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया पैपराजी से नाराज नजर आ रही हैं। दरअसल, बीती रात रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मुंबई की सड़कों पर सैर करती दिखीं। इस दौरान तस्वीर खींचने के लिए पैपराजी रिया और उनके भाई का पीछा कर रहे थे। इसके बाद सैर के दौरान पैपरानी द्वारा अभिनेत्री का पीछा किए जाने से वह नाराज हो गईं।

वीडियो

रिया ने कही ये बात

रिया ने चिढ़ते हुए पैपराजी से कहा, "दोस्तों, शाम की सैर कर रहे हैं यार। चलो बाय बाय। शुभ रात्रि।" इसके बाद रिया बिना पोज दिए वहां से चली गईं। काम के मोर्चे पर बात करें तो रिया इन दिनों रियलिटी शो 'MTV रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं। उन्हें पिछली बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' (2021) में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो