Loading...
फिर लौटेंगे बचपन के यादगार शो, 'श्रीमान श्रीमती' रीबूट के साथ इन नाटकों की होगी वापसी
90 के दशक में आए लोकप्रिय शो रीबूट होकर करेंगे वापसी

फिर लौटेंगे बचपन के यादगार शो, 'श्रीमान श्रीमती' रीबूट के साथ इन नाटकों की होगी वापसी

Aug 17, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

90 के दशक के टीवी प्रेमियों के लिए 'श्री अधिकारी ब्रदर्स' (SAB) नेटवर्क के चेयरमैन रवि अधिकारी ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे लोग उत्साहित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि उस दौर के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय शो को टीवी पर जीवित करने की बड़ी तैयारी चल रही है। इनमें 'श्रीमान श्रीमती', 'सुराग', 'यस बॉस' और 'कमांडो' जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जतिन कनकिया और रीमा लागू अभिनीत 'श्रीमान श्रीमती' AI के जरिए रीबूट होकर लौटेगा।

योजना

AI तकनीक के इस्तेमाल से लौटेंगे दिवंगत कलाकार

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में, रवि अधिकारी ने बताया कि वे AI और मॉडर्न विजुअल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल टीवी शो 'श्रीमान श्रीमती' (1994) को वापस लाएंगे।

दरअसल, शो में मुख्य किरदार 'केशव कुलकर्णी' और 'कोकिला कुलकर्णी' को जतिन और रीमा ने मिलकर निभाया था और दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं।

उन्होंने यह भी साफ किया कि शो में AI का इस्तेमाल करने से पहले दिवंगत कलाकारों के परिवार से अनुमति ली जाएगी, जिससे कोई उल्लंघन न हो।

अन्य शो

इन कालजयी शो की वापसी भी होगी

रवि ने बताया कि जासूसी-थ्रिलर शो 'सुराग' (1999) नए सीजन के रूप में 'सुराग 2.0' बनकर लौटेगा, जिसमें सुदेश बेरी की वापसी होगी। उनके साथ अभिनेता साई केतन राव नजर आएंगे।

राकेश बेदी, आसिफ शेख और कविता कपूर अभिनीत शो 'यस बॉस' (1999) भी नए सिरे से रीबूट हो रहा है।

पहली बार सैटेलाइट चैनल पर प्रसारित हुए शो 'कमांडर' और एक अन्य शो 'से ना समथिंग टू अनुपम अंकल' को भी पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENT