Page Loader
'सिंघम अगेन' की शूटिंग खत्म कर 'धुरंधर' की तैयारियों में जुटेंगे रणवीर सिंह, ये है योजना 
एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

'सिंघम अगेन' की शूटिंग खत्म कर 'धुरंधर' की तैयारियों में जुटेंगे रणवीर सिंह, ये है योजना 

May 17, 2024
01:13 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह को आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था, जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई। अब प्रशंसक रणवीर की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली है। इन दिनों रणवीर इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ताजा खबर यह है कि रणवीर मई के अंत तक 'सिंघम अगेन' की शूटिंग करने वाले हैं।

रिपोर्ट

'धुरंधर' भी रणवीर के खाते से जुड़ी

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर इस समय अपना सारा वक्त 'सिंघम अगेन' को दे रहे हैं और मई के अंत तक वह इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर देंगे। 'सिंघम अगेन' को पूरा करने के बाद रणवीर जून, 2024 में आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं, जिसका नाम 'धुरंधर' है। यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसियों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें रणवीर का एक नया अवतार देखने को मिलेगा।

रणवीर

'डॉन 3' में भी नजर आएंगे रणवीर 

'सिंघम अगेन' के बाद रणवीर, फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। 'डॉन 3' 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 1978 में 'डॉन' फ्रैंचाइजी के मूल संस्करण में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। 2006 में जावेद के बेटे फरहान अख्तर ने 'डॉन' का रीमेक बनाया और शाहरुख खान फिल्म के हीरो बने, जो 'डॉन 2' में भी थे।