Page Loader
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होंगे रणवीर सिंह
'बिग बॉस 15' के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होंगे रणवीर सिंह

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होंगे रणवीर सिंह

Oct 02, 2021
12:10 pm

क्या है खबर?

हाल में 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का खिताब दिव्या अग्रवाल ने जीता है। अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' की चर्चा हर तरफ हो रही है। आज से इस शो का प्रसारण कलर्स चैनल पर शुरू हो जाएगा। अब इस शो को लेकर एक रोचक जानकारी सामने आ रही है। सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड प्रीमियर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह शामिल होंगे।

जानकारी

मेकर्स ने की आधिकारिक घोषणा

रणबीर इस शो में अपने डेब्यू टीवी शो 'द बिग पिक्चर' को प्रमोट करने के लिए शिरकत करेंगे। मेकर्स ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। इससे पहले मिस्टर खबरी नामक एक पोर्टल ने दावा किया था कि रणबीर 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होंगे। मिस्टर खबरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था, 'रणवीर 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड प्रीमियर में शिरकत करेंगे।' अब मेकर्स ने इस संबंध में एक प्रोमो जारी किया है।

प्रोमो

प्रोमो में सलमान के साथ नजर आए रणवीर

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह प्रोमो शेयर किया है। कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'जब दो सुपरस्टार होंगे एक ही मंच पर, तो ग्रैंड प्रीमियर की रात बनेगी और भी खास। देखिए 'बिग बॉस 15' आज रात 9:30 बजे और सोमवार से शुक्रवार 10:30 बजे सिर्फ कलर्स पर।' प्रोमो में दोनों कलाकारों का अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। इसमें रणवीर और सलमान खूब मस्ती करते दिखे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शो का प्रोमो

प्रतिभागी

शो में शामिल होंगे ये कलाकार

इस बार शो का थीम 'जंगल में संकट' है। 'बिग बॉस 15' का प्रसारण 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होगा। शो में शामिल होने के लिए कुछ प्रतिभागियों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें शमिता शेट्टी, डोनल बिष्ट, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, उमैर रायज, विधि पांड्या, अकासा सिंह, अफसाना खान, साहिल श्रॉफ, मीशा अय्यर, ईशान सहगल और सिम्बा नागपाल के नाम शामिल हैं।

पहला सीजन

2006 में आया था 'बिग बॉस' का पहला सीजन

'बिग बॉस 15' में एक सीट बुक करने के बदले विजेता की ट्रॉफी की दौड़ से बाहर निकलने का मौका दिया गया था। मौके को भुनाते हुए प्रतीक 'बिग बॉस 15' के पहले प्रतियोगी बने। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' के प्रारूप का अनुसरण करता है। 'बिग बॉस' की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है। रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था।