Page Loader
रणवीर सिंह ने बेचे अपने 2 आलीशान घर, 15 करोड़ रुपये से अधिक में हुआ सौदा
रणवीर सिंह ने बेचे अपने 2 आलीशान घर

रणवीर सिंह ने बेचे अपने 2 आलीशान घर, 15 करोड़ रुपये से अधिक में हुआ सौदा

Nov 13, 2023
01:29 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं। अब अभिनेता एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, रणवीर ने अपने 2 आलीशान घरों को बेच दिया है, जो मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ओबेरॉय मॉल के पास स्थित है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ने अपने ये दोनों अपार्टमेंट 15.25 करोड़ रुपये में बेचे हैं। रणवीर के ये दोनों अपार्टमेंट 1,324 वर्ग में फैले हुए हैं।

रिपोर्ट

2014 में खरीदे थे अपार्टमेंट

रणवीर ने शुरुआत में इनमें से प्रत्येक अपार्टमेंट को दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में खरीदा था। गोरेगांव पूर्व में आलीशान ओबेरॉय एसक्विजिट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित प्रत्येक अपार्टमेंट में 1,324 वर्ग फुट का विशाल क्षेत्र है और कुल मिलाकर छह पार्किंग स्पेस हैं। प्रत्येक इकाई के लिए स्टांप शुल्क 45.75 लाख रुपये था। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बांद्रा बैंड स्टैंड पर सागर रेशम बिल्डिंग में 4 मंजिलों वाला 100 करोड़ रुपये सी-फेस पेंटहाउस खरीदा है।

आगामी फिल्में

ये हैं रणवीर की आगामी फिल्में 

काम के मोर्चे पर बात करें तो रणवीर को पिछली बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में रणवीर 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से अभिनेता की पहली झलक सामना आ चुकी है। फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी रणवीर के खाते से जुड़ी है।