Page Loader
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': जावेद अख्तर की समीक्षा पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया 
जावेद अख्तर की समीक्षा पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': जावेद अख्तर की समीक्षा पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया 

Jul 31, 2023
03:56 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिली हैं, वहीं बॉलीवुड सितारों की तरफ से भी फिल्म को सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। फिल्म के जरिए करण ने लगभग 7 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी की है। अब रणवीर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर जावेद अख्तर की समीक्षा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

समीक्षा

जावेद अख्तर ने कही थी ये बात 

रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'धन्यवाद जावेद साहब। भारतीय सिनेमा जगत के आप जैसे दिग्गज की तरफ से यह शाबाशी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। आपकी उपस्थिति में फिल्म को देखना सम्मान की बात थी।' ' जावेद ने फिल्म की समीक्षा करते हुए लिखा था, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हाल के वर्षों में मैंने देखी सबसे मनोरंजक हिंदी फिल्मों में से एक है। यदि आपको हास्य और सशक्त भावनाएं पसंद हैं तो इसे अवश्य देखें।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट