
रणवीर सिंह ने डिलीट किए सभी इंस्टाग्राम पोस्ट, फिल्म 'धुरंधर' को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट
क्या है खबर?
अभिनेता रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिलेगा। दरअसल, रणवीर के जन्मदिन पर फिल्म 'धुरंधर' से उनकी पहली झलक सामने आएगी, जिसे लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। अब जन्मदिन से एक दिन पहले रणवीर ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिसने सभी लोगों को चौंका दिया है। इसके साथ रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है।
समय
रणवीर ने साझा की ये इंस्टाग्राम स्टोरी
रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर '12:12' लिखा है। इसके साथ उन्होंने तलवार वाली इमोजी साझा की। अनुमान लगाया जा रहा है कि 'धुरंधर' से रणवीर की पहली झलक 12 बजकर 12 मिनट पर सामने आ सकती है। रणवीर के अलावा फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 'धुरंधर' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी पाकिस्तान में 1970 और 1980 के दशक के दौर पर आधारित है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए स्टोरी
A storm is coming!!! 🌪️
— Ranveerians Worldwide ❤️ ✨08.09.24 🎀 (@RanveeriansFC) July 5, 2025
DHURANDHAR
12:12
⚔️ #HappyBirthdayRanveer #RanveerXDhurandhar
Via Ranveer Singh IG story 😍 pic.twitter.com/k77UJki99R