Page Loader
प्रशांत वर्मा और रणवीर सिंह ने पहली बार मिलाया हाथ, फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा
प्रशांत वर्मा और रणवीर सिंह ने मिलाया हाथ

प्रशांत वर्मा और रणवीर सिंह ने पहली बार मिलाया हाथ, फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

Apr 29, 2024
07:04 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह को आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिलहाल रणवीर के हाथ में कई फिल्में हैं और अब एक और फिल्म उनके खाते से जुड़ गई है। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म के लिए निर्देशक प्रशांत वर्मा से हाथ मिलाया है। फिल्म की शीर्षक से पर्दा उठ चुका है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर की फिल्म का नाम 'राक्षस' होगा।

राक्षक

रणवीर को पसंद आ गई 'राक्षस' की स्क्रिप्ट

'राक्षस' को लेकर प्रशांत और रणवीर के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार मुलाकात जारी है। रणवीर को फिल्म की कहानी पसंद आ गई है और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है। 'राक्षस' को स्वतंत्रता पूर्व युग की पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में रणवीर का किरदार नेगेटिव हो सकता है। फिलहाल यह फिल्म कब रिलीज होगी इस बात से भी पर्दा नहीं उठाया गया है।

रणवीर

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

रणवीर इन दिनों फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके निर्देशन की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोन, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। यह 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर के पास फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' भी है। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।