NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणधीर कपूर की बीमारी को लेकर भतीजे रणबीर ने बोला झूठ
    रणधीर कपूर की बीमारी को लेकर भतीजे रणबीर ने बोला झूठ
    मनोरंजन

    रणधीर कपूर की बीमारी को लेकर भतीजे रणबीर ने बोला झूठ

    लेखन नेहा शर्मा
    April 01, 2022 | 01:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणधीर कपूर  की बीमारी को लेकर भतीजे रणबीर ने बोला झूठ
    रणधीर कपूर ने अपनी बीमारी पर तोड़ी चुप्पी

    पिछले दिनों रणबीर कपूर ने खुलासा किया था कि उनके ताऊ रणधीर कपूर डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए, लेकिन जब हाल ही में रणधीर से इस पर बात की गई और उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ऐसी कोई बीमारी नहीं है। इसके बाद यह सुगबुगाहट शुरू हो गई कि आखिर रणबीर ने झूठ क्यों बोला? आइए जानते हैं रणधीर ने क्या कुछ कहा।

    ऐसी किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं हैं रणधीर

    टाइम्स ऑफ इंडिया से रणधीर ने हंसते हुए कहा, "ऐसा कुछ नहीं है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मैं कुछ ही दिन पहले फिल्ममेकर राहुल रवैल संग गोवा में था। हम वहां गोवा फेस्टिवल के लिए थे। बस कुछ समय पहले (अप्रैल 2021) में मुझे कोरोना हुआ था।" जब उनसे पूछा गया कि फिर क्यों रणबीर ने उन्हें डिमेंशिया होने की बात कही? इस पर रणधीर बोले, "रणबीर की मर्जी। वह जो चाहता है, उसे कहने का अधिकार है।"

    क्या कहा था रणबीर ने?

    रणबीर ने अपने पिता की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' पर बात करते हुए कहा था, "मेरे ताऊ रणधीर कपूर, जो कि डिमेंशिया की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। फिल्म देखने के बाद मेरे पास आए थे। उन्होंने कहा, बताओ अपने पिता को कि वो शानदार हैं। वह कहां हैं? चलो उसे फोन करते हैं।" हालांकि, रणधीर ने कहा, "मैंने फिल्म देखने के बाद अपने भाई ऋषि कपूर की तारीफ की, बताया कि फिल्म में वह हमेशा की तरह उम्दा थे।"

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    डिमेंशिया में शख्स की याददाश्त, सोचने की क्षमता पर गहर असर पड़ता है। उसे चीजें याद नहीं रहती। मेमोरी लॉस होना इसमें अक्सर देखा जाता है। इसका असर जीवन के हर पहलु पर होता है और ये दिक्कतें उम्र के साथ बढ़ती चली जाती हैं।

    राज कपूर के बड़े बेटे हैं रणधीर

    रणधीर कपूर बॉलीवुड के शोमैन और दिग्ग्ज फिल्ममेकर राज कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं। उनके छोटे बेटे ऋषि कपूर थे, जिनका निधन 30 अप्रैल, 2020 को हुआ। दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद ऋषि ने अंतिम सांस ली। पिछले साल राज कपूर के सबसे छोटे बेटे यानी रणबीर के चाचा राजीव कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। हार्ट अटैक आने के बाद उनका निधन हुआ था। परिवार ने राज कपूर को 1988 में खोया था।

    रणधीर ने बतौर बाल कलाकार की थी अपने करियर की शुरुआत

    रणधीर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने सबसे पहले बाल कलाकार के तौर पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' और 'दो उस्ताद' में काम किया था। बतौर मुख्य अभिनेता रणधीर ने 1971 में फिल्म 'कल आज और कल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणधीर की शादी एक्ट्रेस बबीता से हुई, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद वे अलग हो गए थे।इस शादी से उनकी दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड में काम करने को तैयार जूनियर NTR, बताए पसंदीदा निर्देशकों के नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिल्म 'शर्माजी नमकीन' रिव्यू: जिंदगी का असली स्वाद चखा गए ऋषि कपूर ऋषि कपूर
    रणबीर ने लगाई आलिया से शादी पर मुहर, जानिए कब लेंगे सात फेरे आलिया भट्ट
    राजामौली की फिल्म 'RRR' को ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां परिणीति चोपड़ा

    रणबीर कपूर

    क्या आप जानते हैं? शाहिद कपूर को मिला था रणबीर की फिल्म 'रॉकस्टार' का ऑफर बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री आगामी फिल्में
    आखिरकार पांच साल बाद पूरी हुई रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग आलिया भट्ट
    शूटिंग से पहले परिणीति ने छोड़ी रणबीर की फिल्म 'एनिमल', जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023