Loading...
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 40 भाषाओं में रिलीज होगी, दुनियाभर में धमाल मचाने को तैयार
40 भाषाओं में रिलीज होगी रामायण (तस्वीर: एक्स)

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 40 भाषाओं में रिलीज होगी, दुनियाभर में धमाल मचाने को तैयार

लेखन सयाली
Oct 12, 2026
03:53 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' की चर्चा इन दिनों हर किसी की जबान पर है। फिल्म निर्माताओं ने 11 अक्टूबर को घोषणा की कि ये फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वैसे तो ये फिल्म हिंदी में शूट की गई है, लेकिन इसे 40 भाषाओं में डब किया गया है। इनमें न केवल भारत के अलग-अलग स्थानों की भाषाएं शामिल हैं, बल्कि विदेशी भाषाएं भी शुमार हैं।

बयान

इतनी भाषाओं में क्यों डब हुई फिल्म?

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, निर्माता नमित मल्होत्रा ​​और 'रामायण' की टीम इसे भारतीय फिल्मों के इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं।

एक सूत्र ने बताया, "दुनियाभर के दर्शकों तक फिल्म को आसानी से पहुंचाने के लिए 'रामायण' को 40 भाषाओं में डब किया गया है। इससे दुनियाभर के दर्शक बिना सबटाइटल्स पर निर्भर रहे, अपनी भाषा में फिल्म का अनुभव ले सकेंगे। पहली बार किसी भारतीय फिल्म को इतने बड़े पैमाने पर डब किया गया है।"

रामायण

जल्द किया जाएगा भाषाओं का खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, 'रामायण' को जिन भाषाओं में डब किया गया है, उनकी पूरी लिस्ट कुछ हफ्तों में जारी की जाएगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर, 2026 यानी दशहरा से शुरू होने वाली है।

ऐसे में टीम अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है कि ये साल की सबसे बड़ी फिल्म बन सके। ये फिल्म 2 पार्ट में रिलीज की जाएगी, जिसका दूसरा पार्ट 2027 में आ सकता है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

नए पोस्टर के साथ उठा रिलीज डेट से पर्दा

ADVERTISEMENT