Loading...
रणबीर कपूर की 'रामायण' का दिवाली से पहले महा-धमाका, जानिए कब से बुक कर सकेंगे टिकट
'रामायण' की रिलीज तारीख पर लगी निर्माताओं की मोहर

रणबीर कपूर की 'रामायण' का दिवाली से पहले महा-धमाका, जानिए कब से बुक कर सकेंगे टिकट

Oct 11, 2026
06:31 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण: पार्ट 1' की आधिकारिक रिलीज तारीख का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 'दंगल' वाले निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज पर निर्माताओं ने अपनी मोहर लगा दी है। सोशल मीडिया पर इस भव्य ऐलान के साथ प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। दर्शक इस महागाथा का आनंद 3D, IMAX और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में उठा सकेंगे। आइए जानें कब बड़े पर्दे पर आएगी 'रामायण: पार्ट 1'।

ऐलान

5 नवंबर को सिनेमाघरों में महा-धमाका

नवरत्रि के शुभ अवसर पर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है।

इस भव्य पोस्टर में रावण के रूप में यश, भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे का बेहद दमदार अवतार नजर आ रहा है।

येह महागाथा 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज होगी।

एडवांस बुकिंग

दशहरा से शुरू होगी 'रामायण' की एडवांस बुकिंग

पोस्टर जारी कर बताया गया कि ये महागाथा हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। निर्माताओं ने लिखा, 'ये राम के युग का आरंभ है।'

फिल्म की रिलीज से 16 दिन पहले यानी 20, अक्टूबर 2026 को दशहरा के खास मौके पर इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी जाएगी, जिससे फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

'रामायण' का निर्माण 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT

फिल्म

'रामायण: पार्ट 2' की रिलीज तारीख भी तय

'रामायण' में सितारों की बंपर फौज नजर आएगी। फिल्म में सनी देओल (हनुमान), अरुण गोविल (राजा दशरथ) और लारा दत्ता (कैकेयी) अहम भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। एआर रहमान और हंस जिमर के संगीत से सजी इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में भारी दीवानगी है।

निर्माताओं ने ये भी साफ कर दिया है कि फिल्म का दूसरा भाग दिवाली, 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

ADVERTISEMENT