Page Loader
रणबीर कपूर ने उड़ाया खुद की फिल्म 'शमशेरा' का मजाक, कहा- कहानी थोड़ी पुरानी थी 
रणबीर कपूर ने उड़ाया खुद की फिल्म 'शमशेरा' का मजाक (तस्वीर: इंस्टा/@ranbirkapoor)

रणबीर कपूर ने उड़ाया खुद की फिल्म 'शमशेरा' का मजाक, कहा- कहानी थोड़ी पुरानी थी 

May 04, 2023
06:39 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणबीर कपूर की एक्शन-एडवेंचर 'शमशेरा' साल 2022 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। इस फिल्म में रणबीर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर को देखा गया था। अब रणबीर ने 'शमशेरा' की असफलता पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ अभिनेता ने कहा कि फिल्म की कहानी थोड़ी पुरानी थी इसलिए फिर नहीं चली।

बयान

इसमें कोई नयापन नहीं था- रणबीर 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वर्चुअल इंटरेक्शन में रणबीर के प्रशंसकों में से एक ने कहा कि उन्हें फिल्म 'शमशेरा' काफी पसंद है। इसके जवाब में रणबीर ने कहा, "अगर आप शमशेरा को पसंद करती हैं तो आप अंधे प्रशंसक हैं। फिल्म की कहानी थोड़ी पुरानी थी। इसमें कोई नयापन नहीं था। दर्शक राजा हैं। अगर उन्हें यह पसंद नहीं आया तो वे सही हैं। अगर फिल्म 1990 के दशक में रिलीज होती तो बड़ी हिट होती।"