'रामायण' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर दिखेंगे रणबीर कपूर-साई पल्लवी
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इस दौरान फिल्म की टीम जोरों-शोरों से प्रचार में लगी हुई है। अब रणबीर और साई 'रामायण' के प्रचार के लिए अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18 (KBC)' में नजर आएंगे। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस एपिसोड की शूटिंग शनिवार को होने वाली है।
शो
फिल्म के बारे में होगी खास बातचीत
जानकारी के मुताबिक, शो के दौरान दोनों कलाकार अपनी फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर सकते हैं और अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।
ये आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि इसके दौरान रणबीर और अमिताभ एक बार फिर साथ नजर आएंगे।
ये दोनों कलाकार 2022 में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' में एक साथ दिखाई दिए थे, जिसमें रणबीर ने 'शिवा' और अमिताभ ने 'गुरु' का किरदार निभाया था।
फिल्म
मल्टी-स्टारर फिल्म है 'रामायण'
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली 'रामायण' में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और साई माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं।
ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज की जाएगी और इसे 40 से अधिक भाषाओं में डब किया गया है। इसे 2 पार्ट में बनाया गया है, जिसका दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के समय रिलीज किया जाएगा।
इसमें यश रावण के रूप में दिखाई देंगे और कई अन्य जाने-माने सितारे भी नजर आएंगे।