Loading...
'रामायण' के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, रिलीज से एक दिन पहले होंगे 300 'पेड प्रिव्यू'
'रामायण' के मेकर्स आयोजित करेंगे 300 पेड प्रिव्यू (तस्वीर: एक्स/@WorldOfRamayana)

'रामायण' के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, रिलीज से एक दिन पहले होंगे 300 'पेड प्रिव्यू'

लेखन सयाली
Oct 17, 2026
10:59 am

क्या है खबर?

फिल्म 'रामायण' का इंतजार करने वाले प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही प्रशंसकों को इसे देखने का मौका मिल सकता है। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, 'रामायण' के निर्माता 5 नवंबर को फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले, यानी 4 नवंबर को पूरे भारत में 300 पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

पेड प्रिव्यू

आधिकारिक ऐलान का इंतजार

एक सूत्र ने बताया, "हाल के सालों में बड़ी फिल्मों के पेड प्रिव्यू से बॉक्स ऑफिस की कमाई में इजाफा हुआ। इन चर्चित फिल्मों को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी होती है और वे इन्हें दूसरों से पहले देखना चाहते हैं। ये एक तरह का 'स्टेटस सिंबल' है। 'रामायण' के मामले में ये सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।"

हालांकि, जब तक निर्माता इसकी पुष्टि नहीं कर देते, तब तक बताई गई स्क्रीनिंग की संख्या को अस्थायी आंकड़ा माना जाना चाहिए।

रामायण

दशहरा से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

'रामायण' की एडवांस बुकिंग दशहरा से शुरू हो जाएगी, ताकि प्रशंसक पहले से ही टिकट बुक कर सकें। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2 भाग में रिलीज होने वाली है। दूसरा भाग 2027 में दिवाली के समय आने वाला है।

फिल्म में रणबीर, भगवान राम और साई, माता सीता के रूप में नजर आएंगी। इसमें यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे, लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।

ADVERTISEMENT